लाइव न्यूज़ :

शख्स द्वारा गुटखा किंग कहे जाने पर भड़के सुनील शेट्टी, अभिनेता के जवाब के बाद मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: May 10, 2022 10:48 IST

गब्बर नाम के ट्विटर यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हाइवे पर इतने विज्ञापन देख लिए कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। इसे साझा करते हुए एक शक्स ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग किया और उन्हें गुटखा किंग कह दिया...

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर यूजर ने गलती से अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग कर दिया थासुनील शेट्टी ने शख्स से कहा- तू अपना चश्मा बदल ले

मुंबईः सुनील शेट्टी को एक व्यक्ति ने तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। सुनील शेट्टी को टैग करते हुए शख्स ने उन्हें गुटखा किंग के नाम से संबोधित किया जिसके बाद अभिनेता ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी। बता दें कि सड़क किनारे एक पान मसाला कंपनी विमल का अजय देवगन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार के प्रचार करते हुए होर्डिंग लगी थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए शख्स ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग कर दिया और उन्हें इसके लिए भलाबुरा कहा। 

गब्बर नाम के ट्विटर यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हाइवे पर इतने विज्ञापन देख लिए कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक अन्य यूजर ने अजय देवनग, सुनील शेट्टी, शाहरुख को टैग किया और लिखा- ''आपके बच्चे हैं, देश को गलत तरीके से नेतृत्व करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। भारत को कैंसर राष्ट्र की ओर न ले जाएं।"

इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़े इमोजी के साथ जवाब देते हुए लिखा, “भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे।'' हालांकि यूजर ने बाद में अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी। शख्स ने यह भी दावा किया कि वह सुनील शेट्टी का बहुत बड़ा प्रशंसक है। उसने लिखा- "नमस्ते सुनील वी शेट्टी। क्षमा करें, यह गलत था और मेरा मतलब आपको चोट पहुंचाना नहीं था भाई, ढेर सारा प्यार। अजय देवगन होना चाहिए। जैसा कि मैं आपका प्रशंसक हूं, आपका नाम हमेशा टैग में सबसे पहले आता है।" 

टॅग्स :सुनील शेट्टीगुटखाअजय देवगनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Elections: अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की सही उम्मीदवार को चुनने की अपील; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?