लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी को मुझे वित्त मंत्री बनाना चाहिए, वह इकोनॉमिक्स नहीं समझते हैं,' सुब्रमण्यम स्वामी का वायरल हुआ बयान, देखें लोगों की प्रतिक्रिया

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2020 10:54 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब स्थिति में है और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए कर आतंकवाद पर लगाम लगायी जानी चाहिए। अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। सब कुछ नीचे की ओर जा रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, जेएनयू को दो वर्ष के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की नीतियों की सुब्रमण्यम स्वामी ने आलोचना की। 

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने 9 जनवरी 2020 को चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में कहा कि पीएम मोदी को उन्हे देश का वित्त मंत्री बना देना चाहिए। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, 'पीएम मोदी को मुझे वित्त मंत्री बनाना चाहिए, वह इकोनॉमिक्स नहीं समझते हैं।' वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में बात करते हुए कहा है कि स्वामी ने कहा उनके बारे में जितना कम बात की जाए उतना ही अच्छा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की नीतियों की स्वामी ने आलोचना की। 

अंग्रेजी वेबसाइट द प्रिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्वामी ने कहा कि वह 1972 से मोदी को जानते हैं और दोनों एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण हैं। लेकिन मेरी समस्या यह है कि मैं केवल सिर्फ एक अर्थशास्त्री नहीं हूं, बल्कि मैं एक राजनेता भी हूं और अगर मुझे वित्त मंत्रालय मिलता है और अच्छा काम करूंगा, तो लोग डरते हैं कि मैं पलट सकता हूं और कह सकता हूं कि अब मैं वित्त मंत्रालय से संतृप्त हूं। कृपया प्रधानमंत्री मुझे वित्त मंत्रालय दें।'

सुब्रमण्यम स्वामी के इस बयान के बाद कई लोगों ने इसको शेयर किया है। उनका ये बयान वायर हो गया है।

देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब स्थिति में: सुब्रमण्यम स्वामी

शुक्रवार को एक अन्य कार्यक्रम में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब स्थिति में है और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए कर आतंकवाद पर लगाम लगायी जानी चाहिए। अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। सब कुछ नीचे की ओर जा रहा है, यदि ऐसा ही जारी रहा तो बैंकों का कामकाज बंद हो जाएगा, एनबीएफसी बंद हो जाएगा और इसके काफी खराब परिणाम होंगे।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, जो उपाय किए जा सकते हैं उनमें पहले आयकर को समाप्त करने की जरूरत है। हमारे देश में कर आतंकवाद पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि लोग निवेश शुरू करें और ‘टैक्समैन’ से डरें नहीं। वर्तमान में हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, वह है मांग की कमी, हमारे पास अच्छी आपूर्ति है। इसलिए सरकार को नोट छापने और इसे लोगों के हाथों में देने की जरूरत है, जिससे कि मांग बढ़े।

जेएनयू विवाद पर क्या बोले सुब्रमण्यम स्वामी 

जेएनयू विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों में केवल पुलिस ही नहीं बल्कि सीआरपीएफ और बीएसएफ भी होनी चाहिए। जेएनयू को दो वर्ष के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए और उसके ‘अच्छे छात्रों’को दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे अन्य विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'