लाइव न्यूज़ :

सपा के प्रवक्ता ने उठाए सवाल, 'मोटा भाई बेकाबू हो गए हैं, मोदी-शाह में बड़ा झूठा कौन प्रतियोगिता चल रही?'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 24, 2019 13:37 IST

रविवार को रामलीला मैदान में एक रैली में एनआरसी के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने को अफवाह बताया। लेकिन इसी साल जुलाई में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय ने बताया था कि डिटेंशन सेंटरों के संबंध में केंद्र ने राज्यों को निर्देश भेजे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने रैली में एनआरसी के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने को अफवाह बताया था।कांग्रेस का कहना है पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी और स्पोकमेन राजीव राय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जो कि इस समय काफी वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि डिटेंशन सेंटर वाले मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झूठ बोल रहे हैं।

राजीव राय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "कर्नाटक ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर पहला डिटेंशन सेंटर खोला! प्रधानमंत्री जी तो रामलीला मैदान से बोल रहे थे कि विपक्ष झूठ बोल रहा कोई डिटेंशन सेंटर नही खुल रहा. मोटा भाई शाह बेक़ाबू हो गया है या आप दोनों मे बड़ा झूठा कौन प्रतियोगिता चल रही? @narendramodi"

रैली में डिटेंशन सेंटर को बताया था अफवाहआपको बता दें कि रविवार को रामलीला मैदान में एक रैली में एनआरसी के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने को अफवाह बताया। लेकिन इसी साल जुलाई में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय ने बताया था कि डिटेंशन सेंटरों के संबंध में केंद्र ने राज्यों को निर्देश भेजे थे।

पीएम मोदी ने रैली में कही थी ये बातेंपीएम मोदी ने रैली में कहा था कि कांग्रेस और उसके साथी शहरों में रहने वाले कुछ पढ़े लिखे अर्बन नक्सल अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुस्लिमों को डिटेंशन सेंटर में डाल दिया जाएगा। पढ़े-लिखे लोग भी डिटेंशन सेंटर के बारे में पूछ रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट देखी- जिसमें मीडिया के लोग पूछ रहे थे कि डिटेंशन सेंटर कहां है, लेकिन किसी को पता नहीं। पढ़ तो लीजिए कि एनआरसी है क्या? अब भी जो भ्रम में हैं, उन्हें कहूंगा कि जो डिटेंशन सेंटर की अफवाहें हैं, वो सब नापाक इरादों से भरी पड़ी हैं। यह झूठ है, झूठ है, झूठ है।

कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंजकांग्रेस ने मोदी के इस बयान पर कहा कि क्या पीएम ये समझते हैं कि लोग उनके झूठ की वास्तविकता जानने के लिए गूगल सर्च भी नहीं कर सकते? कांग्रेस ने यह बात एक ट्वीट में लिखी, जिसमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से भारत में डिटेंशन सेंटर होने का जिक्र किया गया था।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नरेंद्र मोदीअमित शाहसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी