लाइव न्यूज़ :

ब्लैक होल की आवाज में सुनाई दे रही 'ओम' की ध्वनि? NASA ने जारी किया डरावना ऑडियो क्लिप, आप भी सुनिए

By आजाद खान | Updated: August 24, 2022 12:38 IST

आपको बता दें कि नासा के वैज्ञानिकों ने धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद ब्लैक होल की आवाज रिकॉर्ड की है।

Open in App
ठळक मुद्देनासा ने ब्लैक होल के बेहत खतरनाक आवाज जारी की है। इस आवाज को सुनने के बाद ऐसा लगता है कि यह किसी डरावनी फिल्म का साउंड है। इसे सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि इसमें ओम सुनाई दे रहा है।

NASA Black Hole Sound:  नासा ने ब्लैक होल की बेहद विचित्र और भयावह आवाज को जारी किया है। यह आवाज इतनी भयानक है कि यह किसी भूतिया फिल्म के साउंडट्रैक जैसी लगती है। ब्लैक होल के इस आवाज को बहुत ही दुर्लभ तरीके से रिकॉर्ड किया गया है। 

आपको बता दें कि नासा के वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल के इस आवाज को धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष से रिकॉर्ड किया है। इन आवाजों को सुनने के बाद ऐसा लगता है कि यह आवाज हॉलीवुड फिल्म ‘2001: अ स्पेस ओडिसी’ में सुनी गई आवाज से मिलती है। हालांकि कई लोगों ने दावा किया है कि इस आवाज में उन्हें ओम सुनाई मिल रही है। 

क्या कहा वैज्ञानिकों ने 

ब्लैक होल के इस आवाज के बारे में बोलते हुए वैज्ञानिकों ने बताया कि यह आकाशगंगा यानी लेक्सी अपने आप में 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी है और यह पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने यह भी दावा किया कि इस आकाशगंगा में कई ऐसे ग्रुप पाए गए है जिसमें गर्म गैस मौजूद है। 

नासा के ट्वीट कर कहा है कि हमारा मानना था कि आकाशगंगा खाली इसलिए वहां कोई ध्वनि नहीं है। यह धारणा गलत साबित हो गई है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि एक गैलेक्सी क्लस्टर में इतनी गैस होती है कि हमने वहां पर मौजूद वास्तविक ध्वनि का पता लगा लिया है और एंप्लीफाइड और अन्य डाटा को मिलाकर ब्लैक होल के आवाज को रिकॉर्ड किया है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ओम की आवाज सुनने का दावा

नासा द्वारा जारी ब्लैक होल के इस आवाज को सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा किया है कि इसमें ओम की आवाज सुनाई दे रही है। इस पर कई यूजर्स ने नासा के इस ब्लैक होल वाले आवाज को रीट्वीट करते हुए दावा किया है कि अंतरिक्ष में ओम की आवाज गूंजती है। कई और यूजर ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि ओम शाश्वत ध्वनि है। वह ब्रह्मांड में हर जगह मौजूद है।

टॅग्स :अजब गजबनासाब्लैक होलसाइंटिस्टफिल्मसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO