लाइव न्यूज़ :

Austrian Man Smoked Cigarettes: 'सिगरेट' की लत, गले में उगने लगे बाल, डॉक्टर के उड़े होश

By धीरज मिश्रा | Updated: June 27, 2024 13:22 IST

Austrian Man Smoked Cigarettes: सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण ऑस्ट्रिया से आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 साल तक गले से निकलते रहे बाल सिगरेट पीने से व्यक्ति दुलर्भ बीमारी का हुआ शिकार सिगरेट पीना छोड़ा, जब जाकर गले से बाल निकलना हुआ बंद

Austrian Man Smoked Cigarettes:  सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण ऑस्ट्रिया से आया है। यहां पर 52 साल के व्यक्ति को सिगरेट पीने से एक दुलर्भ बीमारी हो गई। इस बीमारी के चलते उसके गले में बाल उगने लगे। दुनिया में यह अब तक का पहला मामला है।

अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यक्ति बीते 30 साल से लगातार सिगरेट पी रहा था। जिसके कारण उसे एंडोट्रैचियल हेयर ग्रोथ नाम की दुलर्भ बीमारी हुई। इस बीमारी में गले के अंदर बाल उगने लगे। व्यक्ति को इस बीमारी के दौरान, 14 साल तक बाल उखाड़ने पड़े, क्योंकि धूम्रपान की आदत के कारण उसके बाल बढ़ते रहे। रिपोर्ट के अनुसार, मरीज पहली बार 2007 में डॉक्टरों के पास गया था। उसने बताया था कि उसे सांस लेने में कठिनाई और खांसी हो रही है।

उसने डॉक्टरों को बताया कि एक बार उसे खांसी के कारण गले से 5 सेंटीमीटर लंबा बाल निकला था। डॉक्टरों को उसने बताया कि वे 1990 से सिगरेट पी रहा है, बीमारी का लक्षण पहली बार 2006 में शुरू हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी ब्रोंकोस्कोपी की और पाया कि उनके गले के उस हिस्से से कई बाल उग रहे हैं, जहां बचपन में डूबने की घटना के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। 10 साल की उम्र में, उस व्यक्ति की ट्रेकियोटॉमी हुई थी। जिसमें उनके श्वासनली को काटकर खोला गया था ताकि उनके फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने में मदद करने के लिए एक एयर ट्यूब डाली जा सके।

डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की और छह से नौ 2 इंच लंबे बाल निकाले, लेकिन वे फिर से उग आए। रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति14 वर्षों तक बाल निकलवाने के लिए हर साल अस्पताल जाता रहा।

डॉक्टरों के अनुसार, बालों का बढ़ना सिगरेट पीने की उसकी आदत की वजह से हुआ। 2022 में धूम्रपान छोड़ने के बाद ही यह स्थिति बंद हुई और डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाज्मा जमावट की, जिसमें बालों की कोशिकाओं को जलाना शामिल है।

टॅग्स :स्मोकिंगसोशल मीडियाऑस्ट्रेलियाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो