लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कुर्सी पर बैठे रहे दरोगा, सामने नाचती रही ऑर्केस्ट्रा डांसर; वीडियो वायरल होते ही सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2025 13:17 IST

Siwan Video: बिहार के सीवान जिले से वायरल हुए एक वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ नाचते हुए नज़र आए, जिसके बाद जिला पुलिस प्रमुख ने तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की। यह घटना जीरादेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नारायणपुर गाँव में हुई।

Open in App

Siwan Video: बिहार पुलिस जवान की एक चौंकाने वाली करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि सीवान जिले का है जहां दो पुलिसकर्मी एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ नजर आए। जिसके बाद जिला पुलिस प्रमुख ने त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुई।

जहां पुलिसकर्मी के सामने महिला डांसर डांस कर रही है और पुलिसवाले उसका आनंद ले रहे हैं।

सीवान के एसपी अमितेश कुमार के मुताबिक 10 मई 2025 को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ तौर पर डायल 112 के दो वर्दीधारी कर्मी - सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार और ड्राइवर रूपेश कुमार सिंह - महिला कलाकारों के साथ डांस करते नजर आए। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) के नेतृत्व में की गई जांच में पता चला कि दोनों 8 मई को ड्यूटी से अनुपस्थित थे और अनाधिकृत रूप से ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस कृत्य को कर्तव्य का गंभीर उल्लंघन, अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना करार देते हुए एसपी कुमार ने विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें निर्वाह भत्ते पर रखा।

टॅग्स :Bihar Policeसोशल मीडियाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी