लाइव न्यूज़ :

बेटे को ग्रेजुएट होता देख नाचने लगे 'पापा', जानिए क्यों 25 लाख लोग देख चुके हैं यह वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: June 4, 2021 20:14 IST

अपने बच्चों को सफलता की सीढ़ियां चढ़ते देखना हर पिता की ख्वाहिश होती है। हालांकि कई बार यह खुशियां सीमाओं को पार कर जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे के ग्रेजुएशन की खुशी में एक पिता उछलने-कूदने लगते हैं और अचानक गिर जाते हैं।रिवर्स पुल अप्स के जरिये वापस आने पर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। 

अपने बच्चों को सफलता की सीढ़ियां चढ़ते देखना हर पिता की ख्वाहिश होती है। हालांकि कई बार यह खुशियां सीमाओं को पार कर जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बेटे के ग्रेजुएशन की खुशी में एक पिता उछलने-कूदने लगते हैं और अचानक से एक ऊंची जगह से गिर जाते हैं। हालांकि अगले ही पल कुछ ऐसा होता है कि लोग उनके लिए तालियां बजाने लगते हैं। 

रैक्स चैपमैन ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स की एनर्जी लेवल देखकर लगता ही नहीं है कि वह किसी बच्चे के पिता हैं। अपने बेटे को ग्रेजुएट होता देख उनका एनर्जी लेवल और बढ़ जाता है और वो हाथ घुमाते खुशी से उछलने-कूदने लगते हैं। बस इसी खुशी में वे एक ऊंची जगह से गिर जाते हैं। हालांकि अगले ही पल रिवर्स पुल अप्स लगाकर वे वापस ऊपर आ जाते हैं और डांस करने लगते हैं। 

हर कोई इस पिता की ऊर्जा का कायल हो गया है। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो को देखने के बाद लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह एक ऐसे बच्चे के पिता हैं जो ग्रेजुएट हो चुका है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इतनी तेजी से रिवर्स पुल अप्स कौन करता है। 

कई अन्य ने भी शेयर किया वीडियो

यूजर्स ने इस शख्स के और भी वीडियो शेयर किए हैं। ट्वीट के मुताबिक, अपनी बेटी को सामने डांस करते देखकर पिता से रहा नहीं गया और वे भी नाचने लगे। 

25 लाख लोगों ने देखा वीडियो

रैक्स ने जिस वीडियो को शेयर किया है। उसे अब तक सिर्फ ट्विटर पर करीब पच्चीस लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। यह अकेला वीडियो नहीं है। इसके अलावा भी कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें यह शख्स गिरता नजर आ रहा है। 

टॅग्स :अजब गजबट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो