लाइव न्यूज़ :

शेहला राशिद ने फिर साधा भारतीय मीडिया पर निशाना, कहा- ' ट्रंप ने मजाक उड़ाया लेकिन इनको समझ में नहीं आता'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2019 12:47 IST

शेहला राशिद ने मीडिया पर जम्मू-कश्मीर द्नारा की जा रही रिपोर्टिंग को लेकर निशाना साधा था। शेहला राशिद लगातार केंद सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का विरोध कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशेहला राशिद वाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व उपाध्यक्ष व जेएनयूएसयू की सदस्य रह चुकी हैं। पिछले महीने भारतीय सेना (आर्मी) पर आरोप लगाने के बाद शेहला राशिद की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी।

जम्मू ऐंड कश्मीर पीपल्स मूवमेंट (JKPM) पार्टी की नेता शेहला राशिद ने भारतीय मीडिया पर निशाना साधा है। शेहला राशिद ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, ''देखा जाए तो ये एक प्रकार से भारतीय मीडिया का अपमान किया गया है। लेकिन इनको नहीं समझ में आएगा।'' जिस ट्वीट को  शेहला राशिद ने रिट्वीट किया है उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला देकर लिखा गया है- आपके पास (भारत) अच्छे रिपोर्टर हैं। काश हमारे पास (अमेरिका) भी वैसे रिपोर्टर होते। '' जम्मू-कश्मीर में जब से आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधानों को हटाया गया है, तब से शेहला राशिद भारतीय मीडिया पर निशाना साध रही है। 

शेहला राशिद के इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी आलोचना भी की है। लोगों का कहना है कि शेहला सिर्फ भारत विरोधी ट्वीट करती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आपकी ये सब बातें कोई सुनने वाला नहीं है। 

पिछले महीने भी शेहला ने साध था मीडिया पर साधा निशाना

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व उपाध्यक्ष व जेएनयूएसयू की सदस्य रह चुकीं शेहला राशिद ने भारतीय मीडिया पर पिछले महीने भी पक्षपात करने का आरोप लगाया था। शेहला राशिद ने ट्वीट करते हुये लिखा था, प्रिय भारतीय मीडिया, आप सबूतों के साथ क्या करेंगे? सीबीआई ने जब पथरीबल फर्जी मुठभेड़ को ठंडे खून की हत्या के रूप में स्थापित किया था तो आपने कुछ नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भले ही पूर्व सुनियोजित हत्या थी, हम AFSPA के कारण मुकदमा नहीं चला सकते। तो मीडिया वालों तुमने इसमें क्या किया? क्या आपने न्याय के लिए अभियान चलाया? '

भारतीय सेना पर आरोप लगाकर विवादों में घिरी थीं शेहला राशिद

भारतीय सेना (आर्मी) पर आरोप लगाने के बाद शेहला राशिद की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी। शेहला राशिद ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भारतीय सेना कश्मीरियों को बेवजह प्रताड़ित कर रही है। युवा लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया जा रहा है और उन्हें जमकर टॉर्चर किया जा रहा है। जिसको भारतीय सेना ने झूठा बताकर खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :शेहला राशिदडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी