लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने हॉलीडे की तस्वीर शेयर कर लिखी ऐसी बात कि हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- हम डिक्शनरी लेकर नहीं बैठते हैं 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2019 12:58 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर हाल ही में मालदीव में छुट्टी मनाने गए थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर की। जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर कई बार कठिन शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। तस्वीरें पोस्ट कर शशि थरूर ने अंग्रेजी शब्द 'kerfuffle' का इस्तेमाल किया था, जो लोगों को समझ में नहीं आया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर हमेशा ही अपने बयानों और ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर इस बार अपने हॉलीडे की तस्वीरें शेयर करने के बाद ट्रोल हो रहे हैं। असल में शशि थरूर ने दस सितंबर को हॉलीडे की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में एक ऐसा अंग्रेजी का शब्द लिखा, जिसको लेकर ट्विटरबाजों ने उनको ट्रोल कर दिया। तस्वीरें पोस्ट कर शशि थरूर ने अंग्रेजी शब्द 'kerfuffle' का इस्तेमाल किया। इस शब्द को लेकर यूजर दुविधा में पड़ गये। तस्वीर के नीचे लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि कभी तो सर आप आसान भाषा में ट्वीट कीजिये। हम अपने पास हमेशा डिक्शनरी नहीं रखते हैं। इससे पहले भी शशि थरूर कई बार कठिन शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। शशि थरूर मालदीव में छुट्टी मनाने गए थे। 

शशि थरूर ने ट्वीट किया, कुछ हफ्ते पहले जब पूरा मीडिया राजनीतिक बहस में लगा हुआ था तो मैं कुछ वक्त निकालकर मालदीव में चला गया था। ऐसा लग रहा है कि जैसे ये सालों पुरानी बात हो।'' इसी ट्वीट में शशि थरूर ने Political Kerfuffle शब्द का इस्तेमाल किया था। Kerfuffle का शाब्दिक अर्थ होता है- शोर-शराबा 

एक यूजर ने लिखा, ये तो सब ठीक है लेकिन आपने  शशि थरूर का ये नया शब्द देखा

एक यूजर ने लिखा, सर क्या ये कोई मालदीव का शब्द है?

एक यूजर ने लिखा, सर Kerfuffle जैसा शब्द का इस्तेमाल किया करो तो प्लीज इसका मतलब भी साथ में बता दिया करो। आपकी बात भी पूरी हो जायेगी और बच्चों को ज्ञान भी मिल जायेगा।

एक यूजर ने लिखा, शशि जी प्लीज आप साधारण अंग्रेजी का प्रयोग करें ताकी लोगों को आसानी से समझ में आ जाये। 

इसके अलावा शशि थरूर हॉलीडे पर जो कपड़े पहने थे, उसको लेकर भी ट्रोल हो गये। लोगों ने कहा, सर आपने जैसे कपड़े पहने हैं, वैसे कपड़े पहनकर वीकेंड पर कौन जाता है। 

टॅग्स :शशि थरूरवायरल कंटेंटट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो