लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के जन्मदिन पर वायरल हुआ उनका पुराना वीडियो, CM रहते 1993 मुंबई बम ब्लास्ट को लेकर दिया था ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2019 12:59 IST

शरद गोविंदराव पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। शरद के पिता कान नाम गोविंदराव पवार था। जो बारामती के किसान थे। शरद पवार ने पुणे विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। आज शरद पवार का 79वां जन्मदिन है।

Open in App
ठळक मुद्दे शरद पवार वायरल वीडियो 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। 2 मार्च 1993, मुंबई में शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 बम विस्फोट हुए थे।

महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर नेता शरद गोविंदराव पवार का आज 79वां जन्मदिन है। शरद पवार का जन्म 12 दिसम्बर 1940 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। शरद पवार नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। वो तीन अलग-अलग समय पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आज (12 दिसंबर) को उनके जन्मदिन पर एक वीडियो कई ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया जा रहा है। वह वीडियो वायरल हो रहा है। शरद पवार उस वायरल वीडियो 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि टीवी पर उन्होंने जनता को गुमराह किया था। 

शरद पवार वीडियो में क्या कहते दिख रहे हैं...

''टीवी पर उन्होंने जनता को गुमराह किया था। मैंने टीवी पर कहा कि 13 जगह बम विस्फोट हुए थे, जिसमें से एक जगह को मैंने उसमें बताया वह मस्जिद बांदेर के इलाके हुआ। मैंने सोचा कि इससे दोनों ही समुदायों में यह संदेश गया कि समुदाय विशेष को निशाना नहीं बनाया गया है, क्योंकि जिन सभी इलाकों पर हमले किए गए थे वह सभी हिंदू बहुल इलाके थे।''

आइए जाने ये पूरा मामला क्या है? 

इंडिया टूडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ने बम ब्लास्ट तुरंत बाद दूरदर्शन स्टूडियो में जाकर बोला था कि कुल 12 धमाके हुए हैं। पवार ने कहा था कि मस्जिद बंदर में 13वाँ विस्फोट हुआ था। वास्तव में सभी 12 धमाके हिन्दू बहुल इलाके में किए गए थे।

बाद में शरद पवार ने अपने झूठ को स्वीकार कर लिया था। ये वायरल वीडियो उसी के सम्भवत में हो सकता है। इंडिया टूडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पवार के अपने झूठ को स्वीकार के बाद न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण आयोग द्वारा उनकी प्रशंसा की गई थी। 

असल में पवार ने कहा था कि जिन 12 जगहों पर पर ब्लास्ट हुए थे वे सभी हिंदू बहुल इलाके थे। प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की मंशा यही थी कि ब्लास्ट के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल जाए। इसलिए उन्होंने टीवी पर जाकर झूठ बोला ताकि लोगों में यह संदेश जाए कि इस घटना में मुस्लिम भी पीड़ित हैं। 

12 मार्च 1993, मुंबई में शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 विस्फोट हुए। धमाकों की वजह से 250 लोग मारे गए और लगभग 700 घायल हो गए। कुछ समाचार रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों की संख्या 300 से अधिक थी, और घायलों की संख्या 1,400 थी।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'