लाइव न्यूज़ :

कट्टरपंथी पचा नहीं सकते, शाहरुख खान की दुआ मांगते वायरल तस्वीर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2022 16:34 IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में दुआ मांगते शाहरुख की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने लिखा- "यह भारत की असल विरासत और संस्कृति है। कुछ धार्मिक कट्टरपंथी इसे पचा नहीं सकते।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्र कुमार बोस ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा साझा की गई तस्वीर पर कीबोस ने लिखा कि कुछ धार्मिक कट्टरपंथी इसे पचा नहीं सकते

मुंबईः दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में गए अभिनेता शाहरुख खान की दुआ मांगते और हाथ जोड़े खड़ीं उनकी मैनेजर पूजा ददलानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी साझा की जा रही है। इस तस्वीर की लोगों द्वारा अलग-अलग व्याख्याएं की गईं। कइयों ने इसे साझा करते हुए भारत की असल तस्वीर बताया। 

इस बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने लिखा- "यह भारत की असल विरासत और संस्कृति है। कुछ धार्मिक कट्टरपंथी इसे पचा नहीं सकते। चंद्र कुमार बोस ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा साझा की गई तस्वीर पर की है। 

गौरतलब है किशाहरुख खान ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए दुआ मांगी और फिर उनके पैर छुए। शाहरुख मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे थे जहां उन्होंने दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई दी। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में शाहरुख शव की परिक्रमा करते और फिर हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ ने इस वीडियो को ये कहते हुए साझा किया कि शाररुख ने लता के पार्थिव शरीर के सामने खड़े होकर थूका। हालांकि कई दिग्गज शाहरुख के बचाव में आए और आलोचना करनेवालों का यह कहते हुए मुंह बंद कर दिया कि शाहरुख ने दुआ की फूंक मारी। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानलता मंगेशकरसुभाष चंद्र बोस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO