लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा का ट्वीट, 'ध्यान से देख लें इसे, ये शाहरुख है, कोई अनुराग मिश्रा' नहीं, जानें इस विवाद का सच क्या है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 16:23 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान 24 फरवरी को मौजपुर में एक युवक ने पुलिस पर पिस्टल तान दी थी. इसका वीडियो वायरल हो गया. 33 वर्षीय शाहरुख ने पुलिस की मौजूदगी में 8 गोलियां चलाईं थीं. सोशल मीडिया के वायरल हुए तस्वीरों में इसे 'अनुराग मिश्रा' बताया गया. इस विवाद में एनडीटीवी और रवीश कुमार का नाम भी सामने आया. रवीश कुमार ने फेसबुक पर दो पोस्ट लिखकर पूरे मामले को बताया है.

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख 24 फरवरी से फरार था, दिल्ली पुलिस ने 8 दिन बाद उसे यूपी के बरेली से अरेस्ट किया है. शाहरुख-अनुराग मिश्रा विवाद में वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का भी नाम सामने आया, उन्होंने फेसुबक पोस्ट के जरिए प्राइम टाइम का सच बताया है.

दिल्ली हिंसा के समय पुलिस पर पिस्टल तानने वाले युवक शाहरुख को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (3 मार्च) को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। जाफराबाद-मौजपुर में भड़की हिंसा के दौरान शाहरुख पर आठ राउंड गोली चलाने का आरोप है। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने उसी दिन गोली चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था जो वायरल हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने गोली चलाने युवक अनुराग मिश्रा बताया।

शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया। संबित पात्रा ने लिखा, "आखिर दंगाई और गोली चलाने वाला मोहम्मद शाहरुख गिरफ्तारी हुई। ध्यान से देख लें इसे , ये शाहरुख है, पर "अनुराग मिश्रा" नहीं है जैसा कि कुछ प्रसिद्ध पत्रकार बता रहे थे। वैसे वो कौन पत्रकार था जो शाहरुख को अनुराग के रूप में बताने का स्वांग रच रहे थे?

 

आख़िर दंगाई और गोली चलाने वाला मोहम्मद शाहरुख़ गिरफ़्तार हुआ।ध्यान से देख लें इसे ..ये शाहरुख़ है ..कोई “अनुराग मिश्रा” नहीं है जैसा की कुछ तथाकथित पत्रकार बता रहें थे।By the way who was the journalist who was trying his best to masquerade Shahrukh as Anurag?? pic.twitter.com/VVRXbf2Yl8— Sambit Patra (@sambitswaraj) March 3, 2020

 

जानें शाहरुख और अनुराग मिश्रा वाले विवाद की सच्चाई

इस मसले पर opindia ने एक खबर चलाकर दावा किया कि रवीश कुमार ने अपने प्राइम टाइम में शाहरुख को अनुराग मिश्रा बताया है। हालांकि एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने opindia के दावे का खंडन किया है। 27 फरवरी को रवीश कुमार ने फेसबुक पेज पर दो पोस्ट लिखकर इस मामले पर अपनी बात कही। पहले पोस्ट में रवीश कुमार ने लिखा, "इसे देखें और अफवाहों पर विराम दें। पुलिस भी अनुराग नहीं शाहरुख बता रही है। बस पकड़ा नहीं गया है। अंतिम जानकारी मिलने तक। जो भी अनुराग बता कर वायरल करा रहे हैं वो थोड़ा रेस्ट करें।"

इसके बाद दूसरे पोस्ट में रवीश कुमार ने लिखा, "आई टी सेल का नया कारनामा, प्राइम टाइम के एक हिस्से को काट कर अफवाह फैलाई जा रही है। अपने शो में मैंने कहा कि “ डोभाल साहब की बात अगर पुलिस सुन लेती तो 24 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस लाल टी शर्ट वाले लड़के को पिस्टल चलाने की हिम्मत नहीं होती। पुलिस की हालत ये है कि अभी तक यह गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस साफ कहती है शाहरुख है लेकिन सोशल मीडिया पर देखिए अनुराग बताया जा रहा है ।अभी भी जरूरत है कि पुलिस इसकी पहचान को लेकर दोबारा बोले...।”

पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेशबरेलीजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो