लाइव न्यूज़ :

रूस के लोकप्रिय न्यूज शो के दौरान यूक्रेन पर हमले का विरोध, लाइव प्रसारण के बीच पोस्टर लेकर पहुंची महिला पत्रकार

By विनीत कुमार | Updated: March 15, 2022 07:47 IST

रूस के यूक्रेन पर हमले का विरोध करती एक महिला न्यूज चैनल के लाइव शो के दौरान स्टूडियो में पहुंच गई। महिला के पोस्टर पर 'नो वॉर' लिखा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के 'चैनल वन' के रात 9 बजे के न्यूज शो के दौरान युद्ध का विरोध करने अचानक पहुंची महिला पत्रकार।रूस का ये न्यूज शो बेहद लोकप्रिय है और सोवियत काल से चला आ रहा है।'नो वॉर' का पोस्टर लेकर स्टूडियो में घुसी महिला इसी चैनल में काम करती है।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी यु्द्ध के बीच इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। रूस की कार्रवाई का रूस में ही कई लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया सोमवार को सामने आया जब रूस के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शाम के समाचार प्रसारण के दौरान एक महिला कर्मचारी युद्ध के विरोध का एक पोस्टर लेकर अचानक स्टूडियो में पहुंच गई।

महिला के हाथ में 'नो वॉर' लिखा हुआ एक पोस्टर था और इसमें यूक्रेन में मास्को की ओर से हो रही सैन्य कार्रवाई की निंदा की गई थी। यह सब कुछ रूस के 'चैनल वन' के प्रसारण के दौरान हुआ जो यूक्रेन जंग के मुद्दे पर रूसी सरकार के पक्ष को ही प्रमुखता से दिखाता है।

रूस के सबसे लोकप्रिय न्यूज शो के दौरान हुआ वाकया

यह वाकया 'टाइम' नाम से हर रात 9 बजे आने वाले न्यूज शो के दौरान हुआ। यह शो सोवियत संघ के समय से चला आ रहा है और देश भर में लाखों लोगों द्वारा देखा जाता है। खासकर पुराने रूसी लोगों में यह शो काफी लोकप्रिय है।

शो के दौरान 'नो वॉर' का पोस्टर लेकर स्टूडियो में घुसी महिला की पहचान मरीना ओव्स्यानिकोवा के रूप में हुई है। यह महिला चैनल वन में ही बतौर एडिटर काम करती है। शो में जैसे ही समाचार एंकर येकातेरिना एंद्रीवा ने बेलारूस के साथ संबंधों के बारे में बताना शुरू किया, ठीक उसी समय गहरे रंग का सूट पहने मरीना ओव्स्यानिकोवा स्टूडियो में आ गई। उनके हाथ में पोस्टर में अंग्रेजी में 'नो वॉर' लिखा हुआ था।

'मुझे शर्म आती है कि मैं टीवी पर झूठ बोलती हूं'

पोस्टर में रूसी में भी लिखा गया है, 'युद्ध बंद करो। प्रचार पर विश्वास मत करो। यहां वे आपसे झूठ बोल रहे हैं।' साथ ही प्रदर्शनकारी महिला ने रूसी में कुछ बातें भी कही। इसी दौरान एंद्रीवा जोर से बोलते हुए महिला को नजरअंदाज करने की कोशिश करती है। एंद्रीवा 1998 से ये शो कर रही हैं। इस हंगामे के बीच चैनल जल्दबाजी में एक अस्पताल का फुटेज दिखाने लगता है।

नेशनल टीवी पर विरोध से पहले मरीना ओव्स्यानिकोवा ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि उनके पिता यूक्रेन से हैं और मां रूस से हैं। वे कहती हैं कि वे यूक्रेन को दुश्मन के तौर पर नहीं देखती हैं। साथ ही कहा- 'मुझे क्रेमलिन प्रोपेगेंडा के लिए काम करने में शर्म आती है। मुझे शर्म आती है कि मैं टीवी पर झूठ बोलती हूं।'

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो