लाइव न्यूज़ :

कब्र से निकालकर वर्कर की दफनाई हुई लाश को देगी रूस सरकार; परिवार वालों की अपील पर जोधपुर कोर्ट ने भी मांगी थी डेड बॉडी

By आजाद खान | Updated: January 13, 2022 12:24 IST

परिवार वालों ने रूस सरकार द्वारा लाश नहीं मिलने पर अनशन करने की भी धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरूस सरकार वहां पर दफनाए गए हितेंद्र की लाश को कब्र से निकालकर देने के लिए तैयार हो गई है। हितेंद्र की मृत्यु के बाद उसके परिवार वालों ने उसकी लाश को भारत मंगवाने की मांग की थी। इस मामले में परिवार वालों ने पीएम मोदी से भी गुहार लगाई थी।

जोधपुर: रूस की सरकार ने मॉस्को में दफनाए गए राजस्थान के एक व्यक्ति हितेंद्र गरासिया के शव को कब्र से निकाल कर सौंपने को राजी हो गई है। बता दें कि हितेंद्र एक वर्क वीजा पर मॉस्को गए थे और वहां एक पार्क में मृत पाए गए थे। इसके बाद रूस सरकार ने हितेंद्र के शव को वहीं दफना दिया था और उसके परिवार को उसकी मौत की खबर दे दी थी। परिवार वालों ने हितेंद्र के मौत पर एतराज जताया था और उसकी लाश को भारत लाने के लिए बोला था। परिवार ने यह भी धमकी दी थी कि अगर 16 जनवरी तक उसकी लाश नहीं आई तो वे अनशन भी करेंगे। इसके बाद कोर्ट ने भी रूस सरकार को कहा था कि वे हितेंद्र के लाश को लौटा दें। इस मामले में बुधवार को जोधपुर की एक अदालत को यह सूचित किया गया है कि रूस सरकार ने हितेंद्र की लाश को कब्र से निकाल कर देने के लिए तैयार हो गई है। 

इस कारणों से लाश लाने में हो रही दिक्कतें

न्यायमूर्ति दिनेश मेहता ने निर्देश दिए कि रूसी सरकार से शव मिलने के बाद केंद्र और राजस्थान सरकार इस बारे में प्रबंध करेगी कि जल्द से जल्द शव परिजनों के पास उदयपुर के गोदवा गांव पहुंचा दिया जाए। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल आर डी रस्तोगी ने भारतीय दूतावास को प्राप्त हुए रूसी सरकार के पत्राचार का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि रूस में शीतकालीन अवकाश के कारण शव अधिकृत प्रधिकारी को नहीं सौंपा जा सका है। 

परिवार ने अनशन पर भी बैठने की धमकी दी थी

गरासिया पिछले साल जुलाई में मास्को में एक पार्क में मृत पाये गए थे। चूंकि, रूसी सरकार ने शव को वहीं दफनाने का फैसला किया था, ऐसे में मृतक के परिवार के सदस्यों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को भारत लाने की व्यवस्था करने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय से गुहार लगाई थी। परिवार वालों ने हितेंद्र की लाश को रूस से मंगवाने के लिए पीएम मोदी को भी लिखा था।  

टॅग्स :रूसJodhpurअजब गजबभारतराजस्थानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी