लाइव न्यूज़ :

देसी रोमांस करते दिखे बिहारी बाबू, पत्नी ऐश्वर्या को कराई साइकिल की सैर, वायरल हुई तस्वीर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 17, 2018 16:00 IST

12 मई को लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है। पटना में तेज प्रताप यादव की शादी समारोह में शामिल होने लालू प्रसाद यादव  पैरोल पर पहुंचे।

Open in App

पटना, 17 मई: 12 मई को लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हुई है। ऐश्वर्या राय के साथ शादी करने के बाद आरजेडी नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी खुशी 16 मई को तब देखने को मिली, जब उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की। 

इस तस्वीर में तेज प्रताप यादव एकदम बिहारी बाबू की तरह देसी रोमांस करते दिख रहे हैं। पत्नी ऐश्वर्या को साइकिल की सैर करवा रहे हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या और तेज प्रताप दोनों एक दूसरे को निहार रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं। लोगों ने इसपर कई रिएक्शन भी दिए हैं।  12 मई को लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है। पटना में तेज प्रताप यादव की शादी समारोह में शामिल होने लालू प्रसाद यादव  पैरोल पर पहुंचे। परौल खत्म होने पर चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू रांची स्थित सेंट्रल जेल वापस पहुंचे चुके हैं।

लालू यादव ने बहू को बताया सौभाग्यशाली, कहा-बेटा तुम्हारे कदम पड़ते ही सबकुछ ठीक होने लगा

तेज प्रताप के ससूर बिहार के छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय हैं। वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं। जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक ऐश्वर्या और तेज प्रताप जल्द ही अब हनीमून पर रवाना होने वाले हैं। ये दोनों हनीमून पर पर इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर जा सकते हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा