लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर TMC का झंडा फहराकर गाया राष्ट्रगान! वीडियो शेयर कर शुभेंदु अधिकारी बोले- ये शर्मनाक है

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2022 14:17 IST

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है।शुभेंदु अधिकारी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीएमसी नेता पार्टी का झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं।

कोलकाता: भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें टीएम कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकते। 

शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो ट्विटर पर शेयर कर कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसी पार्टी का झंडा फहराना और राष्ट्रगान गाना शर्मनाक है। जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें राष्ट्रगान भी गलत तरीके से गाया जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया। 

अधिकारी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पुरुलिया के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व टीएमसी विधायक पूर्ण चंद्र बौरी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में टीएमसी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करना शर्मनाक है। साथ ही गणतंत्र दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय झंडे की जगह टीएमसी का झंडा फहराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।' 

फिलहाल इस वीडियो को लेकर शुभेंदु अधिकारी के ट्वीट के अलावा कहीं और से कोई बयान सामने नहीं आया है। वेबसाइट एशियानेट न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पुरुलिया भाजपा ईकाई को भी अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी के किसी करीबी ने उन्हें ये वीडियो भेजा है।

परेड में आमंत्रित नहीं किए जाने पर भी भड़के थे शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कोलकाता में गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित नहीं किया गया क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार ‘नंदीग्राम में उनके खिलाफ चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पाई हैं।’

एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि बनर्जी ने रेड रोड परेड के लिए आमंत्रित लोगों की सूची से उनका नाम हटाकर ‘विधानसभा चुनाव में अपनी शर्मनाक हार का बदला लेने’ की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, ‘वह अभी तक मेरे खिलाफ अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाई हैं। कैंसर का इलाज हो सकता है लेकिन बदला लेने वाली मानसिकता और ईर्ष्या का नहीं। मुख्यमंत्री भूल गई होंगी कि विपक्ष के नेता को नहीं बुलाना प्रोटोकॉल के खिलाफ है।'

टॅग्स :गणतंत्र दिवसशुभेंदु अधिकारीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…