लाइव न्यूज़ :

बीच सड़क पर मजेदार अंदाज में भाला फेंकती नजर आई राखी सावंत, लोगों ने कहा- अगले ओलंपिक में यही जाएंगी, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 9, 2021 15:14 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर राखी सांवत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की तरह भाला फेंकती नजर आ रही है । हालांकि वह भाला के जगह डंडा लेकर सड़क पर दौड़ती है ।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सांवत ने नीरज चोपड़ा के स्टाइल फेंका भाला बीच सड़क में डंडा फेंककर राखी ने दिखाया अपना दम फैंस से बोली- मैंने अच्छा किया न.. कोशिश तो की

मुंबई : एक्ट्रेस राखी सावंत को किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में रहने की आदत है तो अब जब नीरज चोपड़ा ने देश के लिए 13 सालों बाद गोल्ड जीता तो भला राखी इसमें कैसे पीछे रहती । टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने भारत के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीता है , जो देश के तमाम लोगों का सपना था । अब राखी भी खुद को इस जूनुन से दूर नहीं रख सकी और तभी तो राखी सावंत ने बीच सड़क पर उतरकर नीरज चोपड़ा की स्टाइल में भाला फेंकने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 

यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं । सोशल मीडिया में जो राखी सावंत का वीडियो वायरल हो रहा है । इसमें यह देखा जा सकता है कि पिंक कलर की टॉप पहनी हुई राखी सावंत बीच सड़क पर दौड़ते हुए भाले फेंकने के अंदाज में एक डंडा फेंकती हुई नजर आ रही है और आसपास मौजूद लोगों से कहती है की कोशिश तो की ना मैंने.. मैंने अच्छा किया ना । इसके बाद राखी जय हो और जय हिंद का नारा भी लगाती है ।  अंत में वह वापस अपनी गाड़ी में बाय बोलते हुए चली जाती है । उनके फैंस भी उन्हें बाय कहते हैं । राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

इसपर एक फैन ने लिखा, 'बहुत साफ दिल की है...बाकी नौटंकी क्वीन्स से बहुत बेहतर । वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, एकदम शुद्ध दिल की .. झल्ली है, पर अच्छी है । वहीं एक दूसरे फैन ने राखी को क्यूट बताया है जबकि एक अन्य फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि वे अगले 2024 के पेरिस ओलंपिक में जाने वाली है । अबतक इस वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोनीरज चोपड़ाराखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल