लाइव न्यूज़ :

पैर के इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज का डॉक्टरों ने पेट का किया ऑपरेशन, घटना रायबरेली की, जानें फिर क्या हुआ?

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2023 13:45 IST

मरीज का नाम राजकुमार है जो लालगंज का रहने वाला है। सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने यह भी कहा कि मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होना चाहता था। उसे सर्जिकल वार्ड से ऑर्थो में रेफर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल के सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने मरीज के आरोपों से इनकार किया है।मौर्या ने कहा कि मरीज के पेट का ऑपरेशन नहीं किया गया है बल्कि उसने खुद ही पेट में चाकू मारा था।

रायबरेलीः यहां जिला अस्पताल में पैर के इलाज के लिए भर्ती हुए एक मरीज ने डॉक्टरों पर पेट का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। मरीज ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने मरीज के आरोपों से इनकार किया है।

मौर्या ने कहा कि मरीज के पेट का ऑपरेशन नहीं किया गया है बल्कि उसने खुद ही पेट में चाकू मारा था जिसके बाद उसके पेट में टांके लगाए गए। मौर्या ने कहा कि मरीज अस्पताल में भर्ती होने का आदी है। उसके पैर में नॉन हीलिंग अल्सर है, जिसका इलाज प्लास्टिक सर्जन करेगा। 

मरीज का नाम राजकुमार है जो लालगंज का रहने वाला है। सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने यह भी कहा कि मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होना चाहता था। उसे सर्जिकल वार्ड से ऑर्थो में रेफर किया गया था। मौर्या ने बताया कि जब उसकी बहन ने उसकी फाइल जमा कर दी तो उसने काफी हंगामा किया और खुद को चाकू मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पेट में चीरा लगा दिया। इसके बाद उसे एमर्जेन्सी में एडमिट किया गया और टांके लगाए गए।

टॅग्स :रायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेरायबरेली में राहुल गांधी को दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस मिला, सालों से विकास सिंह ने सहेजकर रखा हुआ था

भारतराजीव गांधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, राहुल गांधी ने कहा-लड़ते रहे, डरे नहीं, सरकार को बेनकाब करें, वीडियो

भारतVIDEO: रायबरेली में सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोकी मालगाड़ी ट्रेन? 10 म‍िनट तक क्रॉस‍िंग पर लगा रहा जाम

क्राइम अलर्टUP Crime: किडनैप हुई लड़की की कुर्सी से बंधी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट, रायबरेली पुलिस ने 8 घंटे में उसे बचाया

क्राइम अलर्टCRIME: बीच सड़क पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जानें पूरा मामला, देखें वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल