लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले विज्ञापन देकर छाईं पुष्पम प्रिया चौधरी, लंदन से बताया खुद को CM कैंडिडेट, जानें किस नेता की हैं बेटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 11:56 IST

पुष्पम के पिता विनोद चौधरी जेडीयू से बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व एमएमलसी विनोद चौधरी दरंभगा के लहेरियासराय के न्यू बलभद्रपुर के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर पुष्मम प्रिया चौधरी सिर्फ राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर सिमोन हिक्स को फॉलो करती हैं.पुष्पम पिछले चार महीने से बिहार चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही थीं.

बिहार में राजनीतिक दलों के अलावा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बाद अब पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में इंट्री मारी है। लंदन में रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने फेसबुक-ट्विटर पर बिहार चुनाव अभियान चलाने सीधे बिहार के बड़े अखबारों में विज्ञापन देकर सुर्खियां बटोर ली। दो पेज का विज्ञापन छपने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार पुष्पम और प्लूरल्स चर्चा हो रही है। 

दरभंगा की रहने वाली हैं पुष्पम प्रिया चौधरी

पुष्पम के पिता विनोद चौधरी पेशे से शिक्षक हैं और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व एमएमलसी विनोद चौधरी दरंभगा के लहेरियासराय के न्यू बलभद्रपुर के रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया से पुष्पम ने खींचा सबका ध्यान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पुष्पम सिर्फ सिमोन हिक्स (Simon Hix) को फॉलो करती हैं। हिक्स यूरोपीय यूनियन के राजनीतिक मामलों के जानकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पॉलिटिकल पार्टीज इन द यूरोपियन यूनियन सहित कई किताबें लिखी हैं। विज्ञापन छपने के बाद से ही पुष्पम के ट्विटर पर फॉलोअर अचानक बढ़े है। पिछले 24 घंटे में उन्हें हजारों लोगों ने फॉलो किया है। पुष्पम का फेसबुक पेज 11 अक्टूबर 2019 को अस्तित्व में आया। इस पेज से 1.32 लाख जुड़े हुए हैं। पुष्पम ने बिहार और राजनीति को लेकर अपना पहला पोस्ट 19 अक्टूबर 2019 को डाला है। पिछले चार महीने से पुष्पम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-ट्विटर पर बिहार में राजनीतिक बदलाव पर लिखती आ रही हैं।

डबल  MA हैं पुष्पम प्रिया चौधरी

पुष्पम के ट्विटर डीटेल के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज यूनिवर्सिटी से 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA किया है। 

बिहार चुनाव को लेकर पुष्पम का विज्ञापन पढ़ें

पुष्पम चौधरी ने सबसे पहले 19 अक्टूबर 2019 फेसबुक पोस्ट लिखकर बिहार की राजनीति में उतरने की घोषणा की थी। इसके बाद 13 फरवरी को उन्होंने अपनी पार्टी प्लूरल्स के बारे में बताते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा, "दुनिया के प्राचीनतम राजनीतिक अखाड़ों में एक बिहार से जन-गण के इस संवाद का अक्षर-ज्ञान प्रारंभ हुआ था, सभी तरह की सोच को एक साथ लेकर चलने की प्लूरल कवायद शुरू हुए थी...पढ़ें पूरा पोस्ट

इसके बाद पुष्पम की पार्टी प्लूरल्स का विज्ञापन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर बिहार के अखबारों में छपा। इस विज्ञापन में लोगों से अपील की गई जो बिहार से प्यार करते हैं और राजनीति से नफरत, उनके लिए ये प्लेटफॉर्म सही है। बिहार को बेहतर की जरूरत है और बेहतर संभव है। प्लूरल्स के एड कहा गया है कि पार्टी के पास 2025 और 2030 तक के लिए बिहार का रोडमैप और ब्लूप्रिंट तैयार है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०सोशल मीडियाबिहारजनता दल (यूनाइटेड)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो