लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के लिए पुजारी ने बेचा भगवान का मुकुट, किराना दुकान से बरामद किए गए मुकुट, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 27, 2021 19:47 IST

साहेबगंज प्रखंड में एक पुजारी ने अपनी शराब की लत में भगवान के मुकुट को ही बेच दिया । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चोर का पता लगाया ।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर के पुजारी ने किराना दुकानदार को बेचा था मुकुटतीन मुकुट चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की पुलिस ने चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

पटना : बिहार के साहेबगंज प्रखंड स्थित अहियापुर गांव में शराब पीने के लिए एक पुजारी ने  शिव मंदिर के भगवान की तीन मुकुट को बेच दिया । घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने किराना दुकानदार धनंजय कुमार के पास से भगवान के मुकुट को बरामद कर लिया । इस मामले में पुलिस ने मंदिर के सचिव शिवनाथ सिंह ने पुजारी और धनंजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है  ।  पुलिस ने गया जिला निवासी पुजारी धीरज मिश्र को हिरासत में ले लिया है । साथ ही पुजारी के पास से शराब की तीन बोतलें भी जब्त की हैं ।

चोरी की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धीरज मिश्र करीब एक-डेढ़ माह पूर्व से ही मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था । बीते आठ अप्रैल को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने घर गया था । उसके आने तक मंदिर की कमेटी ने गांव के ही केशव साह को पूजा-पाठ की जिम्मेवारी सौंपी । वे जब मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए गये, तब देखा कि मंदिर के चार मुकुट में से एक मुकुट गायब है । उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को दी । कमेटी के लोग पुजारी के आने का इंतजार करने लगे ।

पुजारी 17 अप्रैल को जब मंदिर पर पहुंचा, तब मुकुट के बारे में पुजारी धीरज मिश्र से पूछताछ की गयी । पहले तो उसने बात को घुमाने की कोशिश, बाद में उसने स्वीकार किया कि मुकुट टूट गया था इसलिए उसे बनाने के लिए दिया हूं । अभी मामला चल ही रहा था कि शनिवार को दो मुकुट फिर गायब हो गये । कमेटी के लोगों ने ग्रामीणों के साथ खोज-बीन शुरू की । उसके बाद मामला सामने आया कि पुजारी ने गांव के ही किराना दुकानदार धनंजय कुमार को मुकुट देकर बदले में तीन बोतल शराब ली है ।

पुजारी के पास मिली तीन बोतल शराब में दो बोतल खाली पाया गया, जबकि तीसरे बोतल में आधा बोतल शराब थी । इस मामले को लेकर पुजारी और किराना दुकानदार के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश था । सभी लोग थाने पहुंच कर धनंजय मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की । इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है । 

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा