लाइव न्यूज़ :

'क्या रविवार शाम 5 बजे पीएम मोदी के सम्मान में बालकनी में होना है खड़ा', जानें इस वायरल दावे की सच्चाई?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2020 11:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासियों ने पिछले माह घर के बाहर खड़े होकर थाली, घंटी बजाकर कोरोना फाइटर के प्रति सम्‍मान दर्शाया था। वहीं पिछले रविवार दीये-मोमबत्‍ती जलाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''मुझे सम्मानित करना है तो गरीबों की मदद कीजिए।''कोरोना वायरस के मद्देनजर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रविवार को शाम 5 बजे घर की बालकनी में खड़े होकर कोरोना के खिलाफ 'जंग' में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान जताना है। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह पोस्टर फर्जी है। प्रसार भारती ने भी लोगों से इस पर ध्‍यान न देने की अपील की है। 

प्रसार भारती की ओर से किए गए फैक्ट चेक ट्वीट में कहा गया है कि पोस्टर सोशल मीडिया सर्किट में काफी वायरस हो रही है।  लोगों से अनुरोध है कि इस पर कोई ध्यान न दें। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह उनके नाम को विवाद में घसीटने की कोशिश प्रतीत होती है। 

इसी पोस्टर के वायरल होने के बाद पीएम मोदी ने किया ये दो ट्वीट 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।''

एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ''हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल