लाइव न्यूज़ :

पुलिस वाले ने महिला से कहा, "उतार दो इस बुर्के को, तुम्हारा खूबसूरत चेहरा इससे छुप रहा है", हुआ सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 24, 2024 12:33 IST

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तैनात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक महिला से कहा कि तुम बुर्का उतार दो, तुम्हारा सुंदर चेहरा उससे छुप रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी ने एक महिला से कहा कि तुम बुर्का उतार दो, तुम्हारा सुंदर चेहरा उससे छुप रहा हैयह घटना चेन्नई की है, महिला पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया हैपुलिसकर्मी ने महिला से यह अभद्रता उस वक्त की, जब वो थाने एक शिकायत के सिलसिले में गई थी

चेन्नई: पुलिस पर जिम्मेदारी होती है कि वो कानून और व्यवस्था को संभाले और लोगों के लिए कानून का ऐसा बेखौफ माहौल दे, जिसमें सभी लोग कानून के दायरे में अपनी आजादी के साथ रह सकें लेकिन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक पुलिस वाले ने ऐसी करतूत की, जिसे जानने के बाद लोग सकते में आ गये।

जी हां, बीते गुरुवार को चेन्नई में तैनात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक महिला के सामने ऐसी मांग रही, जिसके कारण महिला शर्मसार हो गई और उसके द्वारा की गई शिकायत के आधार पर विभाग ने उस पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चेन्नई में एक हेड कांस्टेबल को गुरुवार को एक महिला को परेशान करने और उसे बुर्का हटाने के लिए कहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया क्योंकि सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी के मुताबिक बुर्के से महिला का "सुंदर चेहरा" छिप रहा था।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के साथ पुलिसकर्मी ने उस समय अभद्र टिप्पणी की और अपमानजनक व्यवहार किया, जब वो वाहन चोरी की शिकायत को लेकर थाने में उससे मिलने के लिए गई थी।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 14 फरवरी को उसका दोपहिया वाहन लापता हो गया था, जिसके बाद उसने क्षेत्रीय थाने में वाहन के बाबत केस दर्ज कराया। उसके दो दिन बाद उसने पुलिस को बताया कि उसका वाहन पुडुपेट में देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसका वाहन बरामद कर लिया।

लेकिन वाहन बरामद होने के बाद जैसे ही वह पुलिस थाने में उसे लेने गई, वहां पर उससे मिले हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने कहा कि वह बरामद हुआ अपना स्कूटर लेने के लिए अदालत जाए। 

हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने जैसे ही यह बात कही, ​​वह रोने लगी, तभी पुलिसवाले ने उससे कहा कि वह रोते हुए भी सुंदर लग रही थी, इसलिए अपना बुर्का हटा ले। हेड कांस्टेहल वेलमुरुगन ने उससे कहा कि अपने बुर्के को उतार दो, तुम्हारा खूबसूरत चेहरा इससे छुप रहा है। 

घटना के बाद महिला ने मामले में हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया। 

टॅग्स :PoliceChennaiTamil NaduPolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो