लाइव न्यूज़ :

PMC बैंक घोटाले के पीड़ित संजय गुलाटी की मौत के बाद सामने आया उनके दोस्त का वीडियो, कहा- इनका कसूर क्या था?

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 15, 2019 10:37 IST

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के शिकार खाताधारकों में से एक संजय गुलाटी की दिल का दौरा पड़ने से सोमवार (14 अक्टूबर) को मौत हो गई है। उनके बैंक में 90 लाख रुपये जमा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय गुलाटी पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में फंसी जमाराशि निकालने के लिए प्रदर्शन में कर रहे थे। संजय गुलाटी के मौत के बाद उनके एक दोस्त का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के शिकार खाताधारकों में से एक संजय गुलाटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। संजय गुलाटी परिवार के करीब 90 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। संजय गुलाटी मुंबई ओशिवारा इलाके के तारापोरेवाला गार्डन के रहने वाले थे। संजय की पहले जेट एयरवेज से नौकरी चली गई थी, और अब सभी जमा पूंजी फंस गई थी। बताया जा रहा है कि जिसका सदमा वो सह नहीं पाए और उनको दिल का दौरा पड़ गया। संजय गुलाटी के मौत के बाद उनके एक दोस्त का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में सजंय के दोस्त बता रहे हैं, ''संजय अपनी नौकरी जाने से उतना परेशान नहीं था, जितना कि वह अपने बैंक में फंसे पैसे को लेकर परेशान था। खाताधारकों के जमा पैसों के लिए वह बीते दिन हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल था। बार-बार संजय एक ही बात कह रहा था कि मुझे नौकरी जाने का कोई गम नहीं है, लेकिन मेरे पैसे फंस गए हैं।''

वीडियो में दिख रहा है कि जब एक रिपोर्टर उनके दोस्त से पूछता है कि क्या संजय की मौत के पीछे बैंक में पैसा फंसना जिम्मेदार है? तो संजय के दोस्त कहते हैं, हां, क्योंकि संजय का एक बेटा स्पेशल चाइल्ड है। जिसके इलाज में काफी ज्यादा पैसा लग जाता है। लेकिन मुझे संजय से बताया था कि मेरे पास बैंक अकाउंट में लाखों होते हुए भी मैं 10 और 20 हजार रुपये के लिए परेशान होता हूं।''

इस वीडियो को चांदनी चौक की विधायक अलका लाम्बा ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर विधायक अलका लाम्बा ने लिखा है, हे राम.. बेहद दुःखद :( सोचो संजय गुलाटी जी के परिवार पर क्या बीत रही होगी) बीजेपी की मोदी सरकार मात्र जनता का पैसा ही नहीं जान भी ले रही है, यह सिलसिला 2016 नोटबंदी से आज तक जारी है। 

जानें संजय गुलाटी के निधन का पूरा मामला? 

सोमवार (14 अक्टूबर) को संजय गुलाटी किल्ला कोर्ट के सामने प्रदर्शन में भी शामिल थे। लेकिन दोपहर को जब वह घर आए तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। संजय गुलाटी पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में फंसी जमाराशि निकालने के लिए प्रदर्शन में कर रहे थे। 

क्यों फंसे है लोगों के पैसे 

भारतीय रिजर्व बैंक ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (पीएमसी) बैंक के बचत खाताधारकों के लिए छह माह में निकासी की सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी। यह तीसरी बार है जबकि रिजर्व बैंक ने पीएमसी के ग्राहकों के लिए प्रति खाता निकासी की सीमा बढ़ाई है। केंद्रीय बैंक ने 23 सितंबर को पीएमसी बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थी। उसी समय प्रति ग्राहक छह माह में केवल 1,000 रुपये निकासी की सीमा तय की गई थी। केंद्रीय बैंक के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)महाराष्ट्रभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)अलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत