लाइव न्यूज़ :

जब सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी को सिखाया था 'पहला सबक' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 20:58 IST

सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ था। सुषमा स्वराज का वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुषमा स्वराज की श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'सुषमा जी ने लोगों के दिलों को जीता, उन्होंने लोगों के मन पर भी राज किया।'पीएम मोदी ने कहा, सुषमा जी का भाषण प्रभावी होने के साथ-साथ, प्रेरक भी होता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (13 अगस्त) को  पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें याद करते हुये कई बात बताई। पीएम मोदी ने एक किस्सा का जिक्र करते हुये कहा, सुषमा जी मेरे से उम्र में भले ही छोटी थी। लेकिन उनसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला था। पीएम मोदी ने कहा, ''मैं पहली बार प्रधानमंत्री बना था और संयुक्त राष्ट्र में मैं पहली बार भाषण देने वाला था। मैं पहली बार वहां जा रहा था। सुषमा जी मुझसे पहले पहुंच गई थीं। मैं जब वहां पहुंचा तो मुझे रिसीव करने के लिए वह गेट पर ही खड़ी थीं। मैंने कहा कि कल सुबह मुझे UN में बोलना है, इस पर चर्चा कर लेते हैं तो सुषमा जी ने पूछा कि आपका भाषण कहां है? मैंने कहा कि ऐसे ही बोल देंगे। बोलने में क्या है। तो उन्होंने मुझे कहा, नहीं भाई ऐसे नहीं होता है। जब दुनिया के सामने भारत के बारे में बात करनी हो तो आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। आप अपनी मर्जी से नहीं बोल सकते हैं।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मैं पीएम था और वह विदेश मंत्रालय को संभालने वाली मेरे साथ की साथी मंत्री थीं, लेकिन वह मुझे कहती हैं कि अरे भई ऐसा नहीं होता है। मैंने कहा कि पढ़कर बोलना मेरे लिए मुश्किल होता है, मैं ऐसे ही बोल दूंगा। उन्होंने कहा कि जी नहीं। रात को ही उन्होंने मुझसे स्पीच तैयार कराई। हमने स्पीच ड्राफ्ट की और मैंने उसको सबुह देख लिया।''

पीएम ने बताया, 'सुषमा जी का बड़ा आग्रह था कि आप कितने ही अच्छे वक्ता क्यों न हों, आपके विचारों में कितनी ही साध्यता क्यों न हो, लेकिन कुछ फोरम होते हैं, जिनकी अपनी मर्यादा होती हैं और वे आवश्यक होती हैं। यह सुषमा जी ने मुझे पहला सबक सिखा दिया था। कहने का तात्पर्य यह है कि जिम्मेदारी जो भी हो, लेकिन जो आवश्यक है उसे बेरोकटोक कहना चाहिए।'

यहां देखें पूरा वीडियो

पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 'वसुधैव कुटुंबकम को विदेश मंत्रालय कैसे सिद्ध कर सकता है, सुषमा स्वराज ने विश्वभर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों के माध्यम से ये करके दिखाया।' पीएम मोदी ने कहा, सुषमा जी सबके लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।

पीएम मोदी ने कहा, 'सुषमा जी का भाषण प्रभावी होने के साथ-साथ, प्रेरक भी होता था। सुषमा जी के वक्तव्य में विचारों की गहराई हर कोई अनुभव करता था, तो अनुभव की ऊंचाई भी हर पल नए मानक पार करती थी। ये दोनों होना एक साधना के बाद ही हो सकता है।'

पीएम मोदी ने कहा, सुषमा जी का भाषण प्रभावी होने के साथ-साथ, प्रेरक भी होता था। सुषमा जी के वक्तव्य में विचारों की गहराई हर कोई अनुभव करता था, तो अनुभव की ऊंचाई भी हर पल नए मानक पार करती थी। ये दोनों होना एक साधना के बाद ही हो सकता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल