लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बीच पर कचरा उठाकर वाहवाही तो खूब लूटी लेकिन इस वजह हो रही है जमकर आलोचनाएं

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 14, 2019 17:01 IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक बैठक के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 11 और 12 अक्टूबर को थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की हर तरफ तारीफ हुई।वीडियो को मोदी के कई मंत्रियों ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर नितिन गडकरी ने कहा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी हम सबके लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (12 अक्टूबर) की सुबह तमिलनाडु के महाबलीपुरम ममल्लापुरम बीच पर कचरा उठाते नजर आए। उन्होंने खुद यह विडियो ट्वीट किया था। वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने फिट और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तराफी हुई। पीएम मोदी के वीडियो शेयर करने के बाद कई तरह के हैशटैग सोशल मीडिया पर चल रहे थे। मोदी के सारे मंत्रियों ने इस वीडियो को ट्वीट कर सराहना की थी। लेकिन पीएम मोदी अपने इसी वीडियो को लेकर ट्रोल भी हुए। असल में पीएम मोदी जिस प्लास्टिक के बैग में कचरा उठाकर डाल रहे थे, उसी की वजह से उनकी आलोचना हुई। 

लोगों ने कहा कि एक और पीएम मोदी सिंगर यूज प्लास्टिक की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर खुद प्लास्टिक के बैग में कचरा उठाकर इसको प्रमोट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश की जनता से गांधी जयंती के दिन सिंगल यूज प्लास्टिक की मांग की थी। 

हालांकि पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि पीएम मोदी को वह प्लास्टिक किसने दी और कहां से आया।

वीडियो में दिख रहा है कि पीएम उसी प्लास्टिक में सारे कचरे को उठाकर रख रहे हैं और कचरा इकट्ठा करने के बाद पीएम उसे अपने कंधे पर लेकर होटल की तरफ बढ़ जाते हैं। आगे होटल के एक स्टाफ को पीएम वह प्लास्टिक थैली थमा देते हैं। 

पीएम मोदी ने बीच पर सफाई का वीडियो शेयर कर क्या लिखा? 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मामल्लापुरम में आज सुबह एक बीच पर ‘प्लॉगिंग’ करते हुए। यह करीब 30 मिनट तक चला। साथ ही मेरा ‘एकत्र’ किया हुआ कूड़ा जयराज को थमाया जो होटल के स्टाफ हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा “हम सब सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ एवं सुंदर रहें। चलिए, सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ एवं सेहतमंद रहें।” ‘प्लॉगिंग’ का मतलब जॉगिंग करते या दौड़ते वक्त प्लास्टिक की उपयोग की हुई बोतल जैसा कूड़ा-कचरा उठाना होता है। एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, “मामल्लापुरम में खूबसूरत तट के किनारे तरोताजा करने वाली सैर और कसरत।” इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी ने देश को एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने के अभियान की घोषणा की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'