लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की पोती को यूं गोद में खिलाते दिखे पीएम मोदी, तस्वीरें हुई वायरल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2019 14:52 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गांधीनगर से बीजेपी की ओर से अमित शाह इस बार मैदान में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली और अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 राज्यों के 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।गुजरात के सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए वोट 23 अप्रैल को डाले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मंगलवार (23 अप्रैल) को गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डाला। पीएम मोदी सुबह करीब 8.30 बजे गांधीनगर के रानिप स्थित पोलिंग बूथ पर खुली जीप में पहुंचे और वोट किया। इस दौरान पोलिंग बूथ के अंदर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। लेकिन इसी बीच पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इन तस्वीरों में पीएम मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पोती को गोद में खिलाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी तस्वीर में विक्ट्री का साइन बनाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। 

वोट से पहले पीएम मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद

इससे पहले पीएम मोदी ने गांधीनगर स्थित घर जाकर अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की। मां ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को मिठाई खिलाई और उन्हें तिलक लगाया। साथ ही हीराबेन ने लाल रंग की शॉल भी पीएम मोदी को भेंट की। मां से मुलाकात के बाद पीएम मोदी घर से बाहर आए और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 राज्यों के 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें गुजरात के सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए वोट आज डाले जाने हैं। इसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इस चरण में जिन 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों में मतदान है।

मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे भी अपना कर्तव्य निभाने का मौका अपने शहर में मिला। जैसे कुंभ के मेले में स्नान करके एक पवित्रता का आनंद आता है, वैसा ही लोकतंत्र में मतदान करने मैं पवित्रता की अनूभुति कर रहा हूं। मैं देश के सभी भाईयों-बहनों से आग्रह करूंगा कि पूरे उमंग, उत्साह और उत्सव के रूप में मतदान करें।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो