लाइव न्यूज़ :

'मोदी पसंद हैं तो हिटलर को भी पढ़ें', जानें पीएम मोदी और हिटलर की किताबों वाली वायरल तस्वीर का सच?

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 8, 2019 10:26 IST

पीएम मोदी और हिटलर की किताबों वाली वायरल तस्वीर सोशल मीडिया पर फोटोशॉप्ड करके शेयर किया जा रहा है। असल में पीएम मोदी की जगह वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर है।

Open in App
ठळक मुद्देएक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि ये तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की है। रियल वाली तस्वीर में नरेंद्र मोदी: अ पोलिटिकल बायोग्राफी वाली किताब की जगह ट्रंप की किताब Crippled America रखी हुई है।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी की पर लिखी किताब और एडोल्फ हिटलर पर लिखी किताब एक साथ रखी हुई है। इस तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि अगर आप पीएम मोदी पर लिखी किताब को पसंद करते हैं तो आप एडोल्फ हिटलर पर लिखी किताब को भी पढ़ें। तस्वीर को ट्विटर और फेसबुक दोनों जगह शेयर किया जा रहा है। 

क्या है वायरल तस्वीर में 

वायरल हो तस्वीर में एक और जो किताब है उसपर पीएम मोदी की तस्वीर है, लिखा है- नरेंद्र मोदी: अ पोलिटिकल बायोग्राफी। वहीं दूसरी ओर जो किताब है उसपर एडोल्फ हिटलर की तस्वीर है। किताब का नाम है- 'हिटलर्स लास्ट डेज'।  दोनों किताबों के बीच में दो तीर के निशान बने हैं, एक पीएम मोदी की किताब की तरफ संकेत करता है, दूसरा हिटलर की किताब की तरफ। पहले तीर के साथ लिखा है, ''अगर आप इसे पसंद करते हैं'' (If you like) दूसरे तीर के साथ लिखा है, ''तो इसे भी पढ़कर देखें'' (then try)।

एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि ये तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की है। 

क्या है वायरल तस्वीर का सच 

गूगल रिवर्स इमजे से पता चला है कि ये वायरल हो रही तस्वीर फेक है। इसके फोटोशॉप्ड करके बनाया गया है। पीएम मोदी की जगह वहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर है।  नरेंद्र मोदी: अ पोलिटिकल बायोग्राफी वाली किताब की जगह ट्रंप की किताब Crippled America रखी हुई है। असली वाली तस्वीर को 2016 में वेरीफाइड ट्विटर हैंडल द पोक (The Poke) ने शेयर की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप