लाइव न्यूज़ :

फेमिनिज्म और मीटू को खत्म करने के लिए मर्दों ने की 'पिशाचिनी मुक्ति पूजा', कहा- 'भारत के परिवार को बचाने के लिए जरूरी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 26, 2019 17:46 IST

'पिशाचिनी मुक्ति पूजा' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि पूजा पारंपरिक तरीके से की गई है। पूजा का आयोजन 22 सितंबर 2019 को दोपहर साढ़े 12 बजे किया गया। 'पिशाचिनी मुक्ति पूजा' को करने का फैसला 11वीं अखिल भारतीय पुरुष महासभा में लिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन का कहना है कि नारीवाद जैसी विचार धारा से देश में  लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है।विज्ञप्ति में इस अभियान का नाम ''भारती परिवार बचाओ आंदोलन'' लिखा है। जिसको कर्नाटक के 40 एनजीओ ने एक साथ मिलकर किया है।सोशल मीडिया पर 'फेमिनिज्म पिशाचिनी' ट्रेंड करने लगा।

क्या आपको भी लगता है कि नारीवाद और मी टू जैसे अभियान से लोगों का घर टूटता है। कर्नाटक के संगठन को ऐसा ही लगता है। कर्नाटक में नारीवाद और मी मी टू मूवमेंट को खत्म करने के लिए यहां एक संगठन मे 'पिशाचिनी मुक्ति पूजा' की है। जिसके बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट और शेयर किए जा रहे हैं। इस संगठन का कहना है कि वह यह पूजा 'परिवार बचाओ आंदोलन' के तहत कर रहे हैं। 'पिशाचिनी मुक्ति पूजा' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि पूजा पारंपरिक तरीके से की गई है। पूजा का आयोजन 22 सितंबर 2019 को दोपहर साढ़े 12 बजे किया गया। पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सिर्फ पूजा नहीं बल्कि फेमिनिज्म और मी टू का पिंडदान भी किया गया है। 

पूजा को लेकर फेसबुक पर बाकायदा एक विज्ञप्ति भी जारी किया गया था। इस विज्ञप्ति को द स्पॉइल्ट मॉडर्न इंडिया वूमन नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा था, पूजा में हिस्सा लें और इसके बारे में सोचे...भारत के परिवार को बचाएं।

इस विज्ञप्ति को लेखिका ऋतुपर्णा चटर्जी ने भी शेयर किया है। कैप्शन लिखा है-  'फेमिनिज्म पिशाचिनी' 

विज्ञप्ति में इस अभियान का नाम ''भारती परिवार बचाओ आंदोलन'' लिखा है। जिसको कर्नाटक के 40 एनजीओ ने एक साथ मिलकर किया है। ये 40 एनजीओ जो इस मुहिम से जुड़े हैं, वो पारिवारिक सद्भाव और लैंगिक समानता के लिए काम करते हैं। 

इनका कहना है कि नारीवाद जैसी विचार धारा से देश में  लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है। सिर्फ इतना ही इस संगठन ने नारीवाद और मी टू द्वारा सताए हुए पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसपर परेशान पुरुष कभी भी फोन कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि वो मर्द डिप्रेशन का शिकार ना हो। 

इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक, पिशाचिनी मुक्ति पूजा में बाकायदा नारीवाद और मी टू इंडिया का पिंडदान भी किया गया। 'पिशाचिनी मुक्ति पूजा' एक साथ एक वक्त पर देश के  अलग-अलग 50 जगहों पर आयोजित की गई थी। 'पिशाचिनी मुक्ति पूजा' को करने का फैसला 11वीं अखिल भारतीय पुरुष महासभा में लिया गया था। 

देखें पूजा का वीडियो 

टॅग्स :कर्नाटकफेमिनिज्मवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो