लाइव न्यूज़ :

बांस के खेत में LED स्क्रीन पर अमित शाह का भाषण सुनते लोगों की तस्वीर वायरल, आप ने कहा-देश सच में बदल रहा है

By निखिल वर्मा | Updated: June 11, 2020 09:37 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के कार्यक्रम जनसंवाद के तहत बिहार और पश्चिम बंगाल में डिजिटल रैलियां की हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, आत्मनिर्भर बनिए, कोरोना से आप खुद लड़िये क्योंकि मोदी सरकार अब चुनाव लड़ेगीमाना जा रहा है कि अमित शाह ने डिजिटल रैलियों के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया हैबिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर और पश्चिम बंगाल में मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं

पश्चिम बंगाल में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्जुअल रैली से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। बीजेपी ने रैली के लिए पश्चिम बंगाल में 70 हजार से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाए थे। बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने ट्विटर पर एक फोटो साझा है कि जिसमें बांस के पेड़ों पर लगे एलईडी स्क्रीन पर कुछ लोग अमित शाह का भाषण सुन रहे हैं। यह तस्वीर ट्विटर-फेसबुक पर वायरल हो गई। इस तस्वीर के बहाने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

आम आदमी पार्टी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, वेंटीलेटर की जगह एलईडी स्क्रीन लग रहा है। देश सच में बदल रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता राकेश सचान ने लिखा, बिहार चुनाव में गांव के जंगल में 20 हजार की एलईडी लगवा सकते है लेकिन गरीब, मजदूरों के खाते में 7500 रुपये नहीं डाल सकते, उन्हें उनके गृहजनपद बस-ट्रेन से भिजवा नहीं सकते। ऐसी नीच राजनीति जनता सब याद रखेगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (9 जून) को  पश्चिम बंगाल में एक ‘डिजिटल रैली’ को संबोधित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एकमात्र पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां राजनीतिक हिंसा का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हुए, जानें गई, काफी घायल हुए, ये लोकतंत्र है क्या ?  पश्चिम बंगाल में साल 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं । माना जा रहा है कि शाह ने इस डिजिटल रैली के माध्यम से अपनी पार्टी की चुनावी मुहिम शुरू कर दी है। 

अमित शाह पर पलटवार करते हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि हमेशा की तरह अमित शाह ने भाषणों में बड़ी-बड़ी लफ्फाजी की लेकिन कोई भी फैक्ट पर बात नहीं की। फिर भी, जब से उन्होंने टीएमसी के ''EXIT'' देखने के अपने सपने के बारे में बात की है तो मैं उससे एक बार और पूछना चाहता हूं  कि चीनी हमारे क्षेत्र का भ्रमण करना कब बंद करेंगे।  

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालममता बनर्जीआम आदमी पार्टीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी