लाइव न्यूज़ :

पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, गो एयर से पक्षी टकराया, कुल 130 यात्री सवार थे, पायलट ने बड़ी मुश्किल से कंट्रोल किया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2023 16:09 IST

पटनाः लैंडिंग के वक्त गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8- 274 के साथ बर्ड हिट हुआ। जिससे विमान में सवार लोगों की जान हवा में अटक गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपायलट ने विमान को बड़ी मुश्किल से कंट्रोल किया।विमान में कुल 130 यात्री सवार थे, जो बेंगलुरु से पटना आ रहे थे। विमान को अंतिम समय में सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया।

पटनाः पटना हवाईअड्डा पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। दरअसल, बेंगलुरु से पटना आ रहा एक विमान मंगलवार को पटना हवाई अड्डे पर एक पक्षी से टकरा गया, जिससे विमान में सवार लोगों की जान हवा में अटक गई। राहत की बात रही कि हादसे के बाद पायलट ने विमान को बड़ी मुश्किल से कंट्रोल किया।

जिसके कारण विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गये। इससे पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। बताया जाता है कि लैंडिंग के वक्त गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8- 274 के साथ बर्ड हिट हुआ। जिससे विमान में सवार लोगों की जान हवा में अटक गई थी।

विमान में कुल 130 यात्री सवार थे, जो बेंगलुरु से पटना आ रहे थे। लेकिन पायलट की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि विमान को अंतिम समय में सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया। विमान का एक पंखी क्षतिग्रस्त हुआ है और इंजीनियरिंग की टीम उसे ठीक करने में जुट गई।

हालांकि हादसे को लेकर अभी तक विमानपत्तन प्राधिकार की ओर से कुछ भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पटना में सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण विमान पट्टी के पास गहरा घुंध देखा गया। उसी दौरान वहां एक पक्षी के विमान के लैंडिंग मार्ग में आने से बर्ड हिट हुआ।

टॅग्स :पटनाGo Airlinesबेंगलुरुबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो