लाइव न्यूज़ :

गैस की समस्या से परेशान था मरीज, पेट से निकला 21 किलोग्राम का ट्यूमर, डॉक्टर भी रह गए हैरान

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 13:22 IST

गैस से पीड़ित एक मरीज के पेट से बड़े आकार के ट्यूमर को निकालने के बाद डॉक्टरों को भी हैरानी हुई। इस सर्जरी के बाद महिला का वजन करीब 21 किलोग्राम कम हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स के पेट में इतने बड़े आकार का ट्यूमर देख डॉक्टर व परिवार के लोगों को हैरानी हुई। टर्की के ही ट्रैबजोन अस्पताल के डॉक्टरों ने आदमी के पेट से एक सफल सर्जरी के माध्यम से इस ट्यूमर को निकाल दिया।

नई दिल्ली:तुर्की में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने एक 52 साल के मरीज के पेट से एक बड़े आकार के ट्यूमर को निकालकर एक नई जिंदगी दी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, तुर्की में रहने वाला यह शख्स अक्सर गैस की समस्या से परेशान रहता था। इसके बाद उसने अपनी इस समस्या का इलाज डॉक्टर से कराने का फैसला लिया। शख्स के पेट में इतने बड़े आकार का ट्यूमर देख डॉक्टर व परिवार के लोगों को हैरानी हुई। 

ट्यूमर के पीछे खड़े डॉक्टरों की टीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है-

इसके बाद तुर्की के ही ट्रैबजोन अस्पताल के डॉक्टरों ने आदमी के पेट से एक सफल सर्जरी के माध्यम से इस ट्यूमर को निकाल कर शख्स को एक नया जीवन दिया। अब, ट्यूमर के पीछे खड़े डॉक्टरों की टीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं।

गंभीर दर्द और सूजन की शिकायत के बाद 9 मार्च को सर्जरी की गई-

अस्पताल के एक बड़े डॉक्टर इस्मेत सेलिक ने कहा कि मरीज के पेट में गंभीर दर्द और सूजन की शिकायत के बाद 9 मार्च को सर्जरी की गई थी। डॉक्टरों ने पहले मरीज पर कुछ जांच किए। जल्द ही, उन्हें पता चला कि उसके पेट में एक बड़ा ट्यूमर है, यह ट्यूमर ही उस शख्स की सारी परेशानी और सूजन का कारण था।

आकार में यह ट्यूमर 40 सेमी x 45 सेमी का था-

मरीजों के पेट से इस बड़े ट्यूमर को निकालने के बाद डॉक्टरों की टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब वजन करने पर उन्हें पता चला कि इस ट्यूमर का कुल वजन 21 किलोग्राम था। आकार में यह ट्यूमर 40 सेमी x 45 सेमी का था। डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि सर्जरी के बाद अब आदमी ठीक हो गया है और वर्तमान में अच्छी स्थिति में है। इस सफल ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉक्टर व उनकी टीम को सराहा। 

टॅग्स :तुर्कीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो