लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के बाद अब इस नेता ने करवाई पाकिस्तान की जग हंसाई, प्रेस कॉफ्रेंस में किया...

By रजनीश | Updated: June 15, 2019 16:52 IST

बिश्केक में आयोजित हुई एससीओ की बैठक में इमरान खान खूब ट्रोल हुए उसके बाद अब पाकिस्तान के ही एक नेता प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान ट्रोल हो गए...

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का हाल ही में किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रही एससीओ (शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन) की बैठक में डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर मजाक बन चुका है।

इसके अगले ही देन खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र की प्रांतीय सरकार ने एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा किया कि उसका भी मजाक बन गया। वहां की सरकार ने फेसबुक के जरिए लाइव प्रेस कॉफ्रेंस किया।

इसी दौरान उसमें कैट (बिल्ली) फिल्टर लग गया और इस प्रेस कॉफ्रेंस को दुनिया भर के लोगों ने लाइव देखा। प्रेस कॉफ्रेंस में पाकिस्तानी नेता शौकत यूसुफजई पेशावर में प्रांतीय कैबिनेट में लिए गए फैसलों पर बात कर रहे थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि प्रेस कॉफ्रेंस के बाद उनका इस तरह से मजाक बनेगा।

लाइव स्ट्रीमिंग में लगे बिल्ली वाले फिल्टर को सबसे पहले पत्रकार नायला इनायत ने नोटिस किया। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाले जो अन्य दर्शक थे उन्होंने पेज के एडमिन को फिल्टर हटाने के लिए मैसेज करना शुरू कर दिया।बिश्केक की वह घटना जिस पर इमरान हुए ट्रोलबिश्केक में आयोजित एससीओ समिट में इमरान खान ने जो किया उस घटना पर सोशल मीडिया में उनकी खूब मौज ली गई। कोई उन्हें सलाह दे रहा है कोई मजे ले रहा है। दरअसल वे डिप्लोमेटिक प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एससीओ के उद्धाटन सत्र में सदस्य देशों के प्रमुख नेताओं के आगमन पर बैठे दिखाई दिए। जबकि वहां बाकी सभी नेता दूसरों के स्वागत में खड़े थे। बीच में इमरान खान कुछ पल के लिए खड़े होते हैं और फिर अन्य नेताओं के बैठने से पहले ही खुद बैठ गए। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति कक्ष में प्रवेश करते हैं फिर भी इमरान बैठे रहते हैं जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी को खड़े होना था।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल