लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने निकाह के बाद बीवी को तोहफे में दिया गधा, बेगम ने किया कबूल, देखिए Viral Video

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 11, 2022 15:27 IST

पाकिस्तान के बहुचर्चित यूट्यूबर अजलान शाह ने निकाह के बाद अपनी बेगम डॉक्टर वारिशा को गिफ्ट में गधे का बच्चा दिया है। अजलान द्वारा बीवी वारिशा को दिये इस अनोखे गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कराची में शौहर ने निकाह के बाद बेगम को तोहफे में दिया गधे का बच्चा यूट्यूबर अजलान शाह द्वारा बीवी वारिशा को दिये गिफ्ट की चर्चा पूरे दुनिया में हो रही है अलजान ने वारिशा से कहा कि मुझे गधे से मोहब्बत है, वारिशा ने कहा कि मैं तुम्हें गधा नहीं बनने दूंगी

कराची: कहते हैं, शौक बड़ी चीज है। जी हां, इसी शोक के कारण कई लोग इस तरह के कारमाने कर जाते हैं, जिसकी चर्चा हर ओर चर्चा होती है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक शख्स के शौक ने उसे न केवल पाकिस्तान बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में पॉपुलर बना दिया। पाकिस्तान के बहुचर्चित यूट्यूबर अजलान शाह ने निकाह के बाद दिये जाने वाले दावत (वलीमा) में अपनी बीवी को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

वैसे तो शादी-विवाह के बाद अक्सर दुल्हे अपनी दुल्हनियां को गिफ्ट देते हैं, लेकिन यूट्यूबर अजलान शान ने अपनी बेगम को जो गिफ्ट दिया, वो न केवल उनके मुल्क के लोगों बल्कि अन्य देश के लोगों को भी हैरान कर रहा है। जी हां, शाह ने अपने वलीमा पर अपनी नई-नवेली बीवी को तोहफे में गधे का बच्चा गिफ्ट किया है। चौंकिये नहीं, जी हां, वही गधा, जिसे हमारे समाज में कथिततौर पर सबसे मूर्ख प्राणी के तौर पर लिया जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अजलान शाह ने गधा क्यों गिफ्ट किया, तो वह भी जान लीजिए। दरअसल अजलान ने जिस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉक्टर वारिशा से निकाह किया, उन्हें गधे बहुत पसंद हैं और यह बात अजलान को निकाह से पहले ही पता चल गई थी, तो उन्होंने अपनी बेगम डॉक्टर वारिसा को बतौर तौहफा-ए-निकाह गधे का बच्चा देने का फैसला कर लिया था।

गधे को गिफ्ट करने के बाद अजलान ने बताया कि मुझे भी जानवरों से बेहद प्यार है। मेरे इस गिफ्ट के बारे में लोग चाहे कुछ भी कहें, ये गधे का बच्चा मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं भी वारिशा की तरह गधे से प्यार करता हूं, इसलिए मैंने उसे यह तोहफा देने के बारे में सोचा। वहीं अजलान की नई-नवेली दुल्हन वारिशा का कहना है मैं गधे को प्यार करती हूं लेकिन अजलान को गधा नहीं बनने दूंगी।

अजलान और वारिशा के इस मोहब्बत भरे दास्तां और गिफ्ट में दिये गधे के बच्चे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और न केवल पाकिस्तान बल्कि अन्य देशों के लोग भी इस जोड़े की जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी