लाइव न्यूज़ :

पति को बुर्का पहनाकर डिनर डेट पर ले गई ये पाकिस्तान महिला, इंटरनेट पर वायरल हुआ मजेदार पोस्ट

By नियति शर्मा | Updated: April 11, 2019 12:30 IST

महिला ने अपनी और पति की सेल्फी वाली तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें उनके पति ने बुर्का पहना हुआ है। ऐसा उन्होंने रूढ़िवादी सोच को हटाने के लिए किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी कपल के इस पोस्ट को कई लोगो ने बहुत सराहामहिला ने यह पोस्ट लिखकर समाज में पुरुषवादी सोच रखने वाले लोगों पर कसा तंजपोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई मजेदार कमेंट्स भी आए

पाकिस्तानी जोड़े का एक पोस्ट आजकल सोशल मीडिया पर खूब वाह-वाही  बटोर रहा है। पाकिस्तान के इस कपल ने ट्विटर पर रूढ़ीवादी सोच के खिलाफ व्यंग्य कर एक पोस्ट शेयर किया है जो बेहद दिलचस्प है। दरअसल, पाकिस्तान में एक कपल डिनर डेट पर गए थे, पर इस डेट में एक ट्विस्ट है। महिला ने अपनी और पति की सेल्फी वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पति ने बुर्का पहना हुआ है। इस पोस्ट का मकसद पुरुषवादी सोच पर तंज कसना और इस महिलाओं को जिस तरह किसी उपहार की तरह देखा जाता है, उस पर व्यंग्य करना है।

पाकिस्तानी कपल  ने यह पोस्ट कैप्शन के साथ शेयर किया जिस पर लिखा था, 'यह मेरे खूबसूरत पति है, आप उन्हें नहीं देख सकते क्योंकि इस खूबसूरती को देखने की हकदार केवल मैं हूं।  मेरे पति की सारी उपलब्धियां, सपने और पूरी जिदंगी पर मेरा अधिकार है। कोई भी पराई नजर उनके लिए हराम है, तो मैं चाहती हूं कि वो घर पर रहें, क्योंकि यह दुनिया बहुत ही खराब जगह है। वो सिर्फ मेरे साथ ही बाहर आ सकते हैं।'

इस पूरे पोस्ट में व्यंग्य के सहारे ही सही पर महिलाओं की दुर्दशा बताई गई है। महिला ने बुर्का पहने पति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'उन सभी को बहुत सारा प्यार जिन्हें यह पोस्ट समझ आया और जिन्होंने इस पोस्ट को सराहा। हम सब मिलकर इस बदलाव में साथ दे और एक-दुसरे के साथ मानवता से पेश आये।'

महिला ने आगे अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मुझे पसंद है कि वह बाहर कैसे संकोच के साथ खुद को छिपाते हैं क्योंकि वह एक खुली तिजोरी हैं और मैं नहीं चाहती कोई उनके साथ दुर्व्यहार करे। अगर ऐसा होता भी है तो हम इसे अपनी किस्मत समझेंगे और उम्मीद करेंगे कि उस इंसान को आखिर में सजा मिले।' 

इस पोस्ट पर बाद में कई बेहद तीखी प्रतिक्रियाएं भी आई जिसके बाद इस महिला ने उनका भी जवाब दिया। महिला ने लिखा, 'उन लोगों के लिए जो शुरु से स्त्री विरोधी सोच रखते है, पहला आप लोगों को व्यंगय समझाना मेरा काम नहीं हैं और दुसरा तुम्हारे जैसे लोग ही सारी समस्याओं का कारण हो।'

कई लोगों ने इस पोस्ट को बहुत सराहा और इस पोस्ट पर व्यंगय के माध्यम से ही जवाब भी दिया।    

टॅग्स :वायरल कंटेंटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'