लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी महिला ने जोधपुर के शख्स से किया वर्चुअल निकाह, नहीं मिला था भारत का वीजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 10:26 IST

पाकिस्तान के कराची की रहने वाले अमीना ने जोधपुर के अपने मंगेतर अरबाज खान के साथ वर्चुअल निकाह किया है। अमीना को भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा था, जिसके बाद अलग-अलग मुल्कों में रहने वाले अमीन और अरबाज ने यह फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कराची की रहने वाले अमीना ने जोधपुर के अरबाज खान के साथ किया वर्चुअल निकाहमुख्तलिफ मुल्कों के अमीना-अरबाज ने अमीना को भारत का वीजा नहीं मिलने के बाद लिया यह फैसलाइससे पहले भारत-पाक के बीच सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी सुर्खियों रही है

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच दशकों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच बीते कुछ समय से सीमा हैदर और अंजू जैसी महिलाओं की बगावत भरी मोहब्बत और उसके लिए न केवल घर की दहलीज बल्कि वतन की सरहर को पार कर जाने का किस्सा इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बीच इसी तरह का एक और किस्सा उस समय चर्चा में आ गया, जब पाकिस्तान की एक महिला ने जोधपुर के शख्स से किया वर्चुअल निकाह करके दोनों देशों के बीच चल रही मोहब्बत के किस्सागोई में एक नया चेप्टर जोड़ दिया है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार पाकिस्तान के कराची की रहने वाले अमीना ने भारत से वीजा न मिलने के बाद जोधपुर के अपने मंगेतर अरबाज खान के साथ वर्चुअल निकाह कर लिया है। जानकारी के अनुसार अरबाज ने बीते बुधवार को कराची की अमीना से निकाह किया।

निकाह के बाद अरवाज ने कहा, "हमने वर्चुअल निकाह कर लिया है और अब अमीना वीजा के लिए फिर से आवेदन करेगी। मैंने पाकिस्तान में शादी नहीं की क्योंकि यहां इसे मान्यता नहीं दी जाएगी। इसलिए अमीना के भारत आने पर हमें दोबारा निकाह करना होगा।"

पेशे के चार्टर्ड अकाउंटेंट अरबाज खान ने बीते बुधवार को जोधपुर के ओसवाल समाज भवन में कराची की रहने वाली अमीन से वर्चुअल निकाह किया. जिसमें अरबाज के करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। ओसवाल समाज भवन में अरवाज और अमीना ने न केवल वर्चुअल 'निकाह' किया और अरबाज से इसके लिए बाकायदा काजी की मौजूदगी में निकाह की सारी रस्में भी निभाईं।

इस निकाह को जोधपुर के काजी ने पूरा कराया और अरबाज-अमीना को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। अमीना के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अरबाज ने कहा कि हमारा निकाह पूरी तरह से अरेंज है, इस निकाह की पहल पाकिस्तान में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने शुरू की।

अरवाज ने कहा, "हमारे परिवार वालों की रजामंदी से यह निकाह पक्का हुआ। हमें ऑनलाइन निकाह इस कारण करना पड़ा क्योंकि इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं।" इसके साथ ही अरबाज ने उम्मीद जताई है कि उनरी बीवी अमीना को भारत सरकार जल्द ही वीजा देगी और वो अपने ससुराल भारत आ जाएंगी।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतKarachiराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी