लाइव न्यूज़ :

भारतीय सिंगर गुरु रंधावा का गाना गुनगुनाने पर पाकिस्तानी महिला सिक्योरिटी अफसर को मिली ये सजा

By भारती द्विवेदी | Updated: September 4, 2018 11:08 IST

पाकिस्तानी महिला का गाना गाते वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए महिला कर्मचारी पर कार्रवाई की है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: पाकिस्तान में एक महिला एयरपोर्ट कर्मचारी को भारतीय गाना गाना मंहगा पड़ गया है। भारतीय गाना गाने के लिए पाकिस्तान हवाई अड्डा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने महिला कर्मचारी पर कार्रवाई की है। दो साल तक महिला कर्मचारी के वेतन और भत्ता बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी है। 

हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने 25 वर्षी महिला कर्मचारी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की है। साथ ही उसे चेतावनी भी दी गई है कि अगर आगे उसने ऐसी कोई भी हरकत की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल महिला कर्मचारी पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का गाना 'हाई रेटेड गबरू' गाना गा रही थी। गाना गाते समय उसने पाकिस्तानी झंडे की टोपी पहन रखी थी। पाकिस्तानी महिला का गाना गाता वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए महिला कर्मचारी पर कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब भारत के लिए प्यार दिखाने पर पाकिस्तान के लोगों पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ करने और अपने घर पर भारतीय झंडा फहराने की वजह से एक शख्स को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

वीडियो:

टॅग्स :पाकिस्तानगुरू रंधावा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल