लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : गुजरांवाला कमिश्नर का कुत्ता हुआ लापता, साहेब ने घर-घर तलाशी का दिया हुक्म, ऑटो से गली-गली करवाया एनाउंसमेंट

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 28, 2021 14:41 IST

पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर के कमिश्नर का कुत्ता खोना मानो पूरे शहर के लिए आफत बन गया । कमिश्नर ने अपने कुत्ते की तलाश के लिए पूरे राज्य की मिशनरी और लाउडस्पीकर से कुत्ते की तलाश करवाना शुरू कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के गुजरांवाला शहर के कमिश्नर का कुत्ता हुआ लापता कमिश्नर ने राज्य मशीनरी और नगर निगम स्टाफ को कुत्ते की तलाश में लगाया लोगों ने कहा कि चोरों और लुटेरों की तलाश की बजाय कुत्ते की तलाश में लगी पुलिस

इस्लामाबाद :  लोगों को अक्सर अपने पालतू जानवर से बड़ा प्यारा होता है और अगर वह खो जाए तो लोग क्या नहीं करते हैं । ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान का है । यहां के गुजरांवाला शहर के जुल्फिकर घुमन का कुत्ता अचानक लापता हो गया । दरअसल उनका पालतू कुत्ता उनके आधिकारिक घर के गेट पर कुछ समय के लिए खुला रह गया था । इस दौरान कुत्ता निकलकर भाग गया । अब कमिश्नर ने अपने कुत्ते की तलाश में पूरे राज्य की मशीनरी को लगा दिया है । 

अधिकारी लाउडस्पीकर लगाकर दे रहे हैं सूचना 

पुलिस और नगर निगम के अधिकारी ऑटो रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर कुत्ते के लापता होने की खबर दे रहे हैं । साथ ही स्थानीय लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि कुत्ता अगर किसी के घर में पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कुत्ते की कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है । हालांकि इसकी नस्ल खुलासा नहीं हुआ है।

कमिश्नर ने घर घर तलाशी का दिया आदेश 

वहीं गुजरांवाला   कमिश्नर ने अपने कुत्ते के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई है और हाउस टू हाउस तलाशी  की मांग की है । इसके बाद से ही गुजरांवाला नगर निगम और पुलिस विभाग को कुत्ते की तलाश में लगा दिया गया । अधिकारी शहर की गलियों में घर-घर जाकर कुत्ते की तलाश कर रहे हैं । लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक लोकल पुलिस और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ को उनकी ऑफिशियल ड्यूटी से हटा दिया गया और कुत्ते की तलाश करने का आदेश दिया गया है ।  वहीं कमिश्नर के हाउस केयरटेकर स्कोर लापरवाही के लिए फटकार लगाई गई है । घर में काम करने वाले लोगों पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने गेट खुला छोड़ दिया था जिसकी वजह से कुत्ता भाग गया।

यह खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर यूजर इसे लेकर कमिश्नर की खिंचाई कर रहे हैं । लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि राज्य मिशनरी का गलत इस्तेमाल हो रहा है । एक यूजर ने कहा कि चोरों और लुटेरों को पकड़ने के बजाय पुलिस कुत्ते की तलाश कर रही है । वही एक दूसरे यूजर ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी कमिश्नर के नौकर नहीं है। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल