लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के मंत्री ने लाइव टीवी शो में दिखाया फौजी बूट, कहा- 'नवाज शरीफ इसे लेटकर इज्जत देंगे', वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2020 09:49 IST

नवाज शरीफ का लंदन के एक होटल में खाना खाते वायरल तस्वीर पर मंत्री फैसल वावदा ने कहा, 'आपकी चोरी पकड़ी गई तो आपके बेटे ने कहा कि हवाखोरी के लिए बाहर निकले थे। कोर्ट ने आपको इसकी इजाजत नहीं दी थी।'

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद फैसल वावदा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स इसे पाकिस्तान का काल दिन बता रहे हैं।

पाकिस्तान के इमराम खान के सरकार में जल संसाधन मंत्री फैसल वावदा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लाइव टीवी शो में दिखाई दे रहे हैं। इस लाइव टीवी शो में फैसल वावदा ने फौजी बूट दिखाकर पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा। फैसल वावदा असल में टीवी शो में विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए बूट लेकर पहुंचे थे। इस घटना के बाद फैसल वावदा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। 

पाकिस्तान में आर्मी एक्ट संशोधन कानून को लेकर टीवी में लाइव डिबेट का आयोजन था। इस कानून के जरिए पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल बढ़ाया गया है। टीवी शो में फैसल वावदा ने नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेशर्म लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस डिबेट में पीएमएल (एन) के सदस्य जावेद अब्बासी और पीपीपी नेता कमर जमान काएरा शामिल थे। तीनों नेताओं के बीच जब विवाद बढ़ा तो फैसल वावदा ने फौजी जूता निकालते हुए कहा,  'अपने चोर (नवाज शरीफ) को बचाने और देश से भगाने के लिए आप लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।'

जूता निकालकर टेबल पर रखते हुए फैसल वावदा ने लिखा, 'आपने जो लेटकर, चूमकर बूट को इज्जत दी है। आप इस बूट के सामने भी सिर झुका सकते हैं और सम्मान दे सकते हैं।'

नवाज शरीफ के लंदन वाली वायरल तस्वीर पर भी मंत्री ने साधा निशाना

सोशल मीडिया पर हाल ही में नवाज शरीफ का लंदन के एक होटल में खाना खाते तस्वीर वायरल हुआ था। जबकि पाकिस्तान की कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाने के बाद इलाज के लिए जमानत दी थी। इस मसले पर टीवी डिबेट में मंत्री ने कहा,  'आपकी चोरी पकड़ी गई तो आपके बेटे ने कहा कि हवाखोरी के लिए बाहर निकले थे। कोर्ट ने आपको इसकी इजाजत नहीं दी थी। आज मरियम नवाज और नवाज शरीफ कहें कि हम इस बूट को लेटकर-चूमकर इज्जत बख्शेंगे।'

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल