लाइव न्यूज़ :

'क्या भाई-बहन के बीच यौन संबंध बनाना सही है?' पाकिस्तान में परीक्षा में पूछा गया सवाल, विवाद के बाद प्रोफेसर पर हुई कार्रवाई

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2023 10:29 IST

अभिनेत्री और गायक मिशी खान ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए कॉमसैट्स विश्वविद्यालय। आपके दयनीय विश्वविद्यालय को सील कर दिया जाना चाहिए और विकृत शिक्षकों को बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देयह सवाल बैचलर ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों से इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन और कंपोजीशन के क्विज में पूछा गया।क्विज तैयार करने वाले प्रोफेसर खैल उल बशर को विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कॉमसैट्स विश्वविद्यालय की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सवाल को लेकर विश्वविद्याल और प्रश्नपत्र तैयार करने वाले प्रोफेसर खैर उल बशर पर लोग कार्रवाई की मांग की। 

 दरअसल, दिसंबर-2022 में हुई परीक्षा में बीएससी इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्रों से (इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन और कंपोजीशन क्विज में)  भाई-बहन ( मार्क और जूली)  बीच यौन संबंध बनाने की स्थिति का चित्रण करते हुए सवाल पूछा गया कि क्या दोनों का ऐसा करना ठीक था? छात्रों को इसपर 300 शब्दों में जवाब देने को कहा गया। यह क्विज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर खैल उल बशर ने करवाया जिसके लिए 15 अंक निर्धारित थे।

 सवाल से पहले एक पैसेज दिया गया जिसमें लिखा है-  मार्क और जूली कॉलेज की गर्मी की छुट्टियों में फ्रांस घूमने गए थे। एक रात वो बीच के किनारे एक कमरे में रुके और दोनों ने आपसी रजामंदी से संबंध बनाने का फैसला किया। दोनों ने तय किया कि ऐसा वो दोबारा नहीं करेंगे और ये उनका राज बनकर रहेगा। पैसेज के बाद सवाल पूछा गया कि क्या दोनों का ऐसा करना ठीक था, अपने विचार 300 शब्दों में लिखें।  जांच के बाद प्रोफेसर को निकाल दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रश्न को अश्लील बताते हुए विश्वविद्यालय को बंद करने की बात कही।

अभिनेत्री और गायक मिशी खान ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए कॉमसैट्स विश्वविद्यालय। आपके दयनीय विश्वविद्यालय को सील कर दिया जाना चाहिए और विकृत शिक्षकों को बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। जिसने भी यह सवाल पूछा, उसे सलाखों के पीछे होना चाहिए। आप इस गंदी सवाल को कैसे पूछते हैं?

एक ने लिखा- यह अज्ञानता क्या है? अंग्रेजी परीक्षा में इस तरह के एक बकवास प्रश्न का तर्क क्या है? यह हमारी युवावस्था को बर्बाद कर रही है !!  इमरान खान के पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े शेहरर बुखारी ने ट्वीट किया-  "पाकिस्तान के शीर्ष विश्वविद्यालय पाकिस्तान के युवाओं और हमारी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को नष्ट करने के मिशन पर हैं!"

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि जिस प्रोफेसर ने सवाल दिया, उसे जांच के बाद विश्वविद्यालय द्वारा निकाल दिया गया और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, "क्विज की सामग्री अत्यधिक आपत्तिजनक है और पूरी तरह से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के पाठ्यक्रम कानूनों के खिलाफ है और छात्रों के परिवारों के बीच अशांति पैदा करता है।" 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो