लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: जब बुलंदशहर में दलित समुदाय के दूल्हे की घुड़चढ़ी के लिए लगाई गई पीएसी और पुलिस फोर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 21:45 IST

एएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया, “पुलिस से घुड़चढ़ी के लिए अनुमति मांगी थी। हमने एहतियात के तौर पर फोर्स लगाई है। घुड़चढ़ी का कार्यक्रम शांति पूर्ण तरह से संपन्न हुआ।”

Open in App
ठळक मुद्देCRPF का जवान है दलित समुदाय से आने वाला दूल्हा, JK में है तैनातकिसी भी तरह का विवाद न हो, इसलिए दूल्हे ने पुलिस से लगाई थी गुहार

बुलंदशहर:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दलित समुदाय के दूल्हे की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम पीएसी और पुलिस फोर्स के बीच संपन्न कराया गया। दूल्हा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान है, जिसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। दरअसल, दूल्हे ने घुड़चढ़ी के लिए पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी थी। एएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया, “पुलिस से घुड़चढ़ी के लिए अनुमति मांगी थी। हमने एहतियात के तौर पर फोर्स लगाई है। घुड़चढ़ी का कार्यक्रम शांति पूर्ण तरह से संपन्न हुआ।”

दरअसल, यह मामला बुलंदशहर के ककोड़ थाना अंतर्गत क्षेत्रके गढाना गांव का है। दूल्हा चाहता था कि घुड़चढ़ी के दौरान किसी भी तरह का विवाद न हो जाए इसके लिए उसने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। दूल्हे की प्रार्थना पर, उसके गांव गढाना में भारी संख्या में पुलिस बस मुस्तैद किया गया जिससे उसकी शादी में किसी तरह की अड़चन न पेश आए। 

गौरतलब है कि दूल्हे के गांव में करीब 8 माह पहले भी दलित युवक की शादी में घुड़चढ़ी के दौरान विवाद हुआ था। यहां तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दलित और ठाकुर समाज में विवाद हुआ था, जिसके बाद दलित समाज की ओर से ठाकुर समाज के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

उस मामले के बाद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई भी की थी। इसके बाद अब दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले सीआरपीएफ के जवान गौरव को भी अनहोनी का डर सता रहा था। मामले को लेकर पुलिस से मदद मांगे जाने के बाद पुलिस ने गांव में फोर्स की तैनाती की और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सीआरपीएफ के जवान की घुड़चढ़ी की रस्म पूरी हुई। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो