लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: शख्स बच कर भागते-भागते कई कारों में टक्कर करवाया, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर लग गई गाड़ियों की लंबी कतार

By आजाद खान | Updated: January 1, 2023 18:47 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स बाल-बाल बचते हुए भागता है और उसके भागने से पहले दो कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। इसके बाद तो फिर रोड पर कारों की कतार लग जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को कई कारों को टक्कर मरवाते हुए देखा जा रहा है। इस हादसे में किसी की जान गई है कि नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Viral Video: सोसल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक साथ कई कार को क्रैश होते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि केवल एक शख्स के कारण कई कार एक के बाद एक दुर्घटनाग्रस्त होते दिख रही है। 

ऐसे में यह वीडियो कहां का है कि इस घटना में किसी की जान भी गई है कि नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और इसे दूसरों को शेयर भी कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स सड़क पर पड़ा है और फिर वह उठकर रोड के दूसरे कोने की ओर भागता है। वह जैसे ही सड़के के दूसरे कोने जाना चाहता है इतने में एक गाड़ी उसके पास आती है और लगता है कि उसे टक्कर मार देगी, लेकिन वह बचकर निकल जाता है। इसके तुरन्त बाद एक और गाड़ी आती है और उसे टक्कर देने जाती है लेकिन तब भी वह बच जाता है। 

ऐसे में शख्य को वीडियो में दिखनी वाली पहली और दूसरी कार तो बच जाती है, उस शख्स के साथ उनका एक्सीडेंट नहीं होता है। लेकिन इन कारों के ठीक बाद तीसरी और चौथी कार का दुर्घटना हो जाता है। इस बीच इस शख्स को बचबचाकर सड़क से भागते हुए देखा गया है। 

कुछ कारें बचीं और कुछ हुई दुर्घटनाग्रस्त

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कुछ हादसे में कुछ कारें तो बच गईं लेकिन कुछ कारों का एक्सीडेंट हो गया और ऐसे में उस रोड पर गाड़ियों की लाइन लग गई थी। ऐसे में इस वीडिोय को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इस शख्स के कारण इतनी कारें दुर्घटनाग्रस्त हुई है। 

इस वीडियो को @Instantregretss नामक एक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में "बहुत भाग्यशाली शख्स" भी लिखा हुआ है। हालांकि इस हादसे में किसी की जान गई है कि नहीं या कोई घायल भी हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?