लाइव न्यूज़ :

बिहार में एकबार फिर चरितार्थ हुई मटुकनाथ और जूली की कहानी, गुरु ने अपने से 22 साल छोटी शिष्या से की शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2022 16:14 IST

बिहार में वापस से मटुकनाथ और जुली जैसी घटना निकल कर सामने आई है। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। इस अजब प्रेम की गजब कहानी में हुई शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का इलाके का बताया जा रहा हैजहां 50 वर्षीय शिक्षक ने अपनी ही 20 वर्षीय छात्रा के साथ विवाह रचा लियाइस अजब प्रेम की गजब कहानी में हुई शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

पटना: बिहार में एक बार फिर से गुरु-शिष्य का परंपरा तार-तार हो गया है। राज्य के अंदर वापस से मटुकनाथ और जुली जैसी घटना निकल कर सामने आई है। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। इस अजब प्रेम की गजब कहानी में हुई शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी को देखकर लोगों को चर्चित मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी याद आ गई। गुरुवार को शिक्षक ने लड़की से मंदिर में शादी रचा ली। उसके बाद कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का इलाके का बताया जा रहा है। जहां 50 वर्षीय शिक्षक ने अपनी ही 20 वर्षीय छात्रा के साथ विवाह रचा लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक की उम्र 42 वर्ष है जबकि छात्रा की उम्र महज 20 वर्ष है। शिक्षक का पत्नी का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका है। यह शादी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी को लोग याद कर रहे हैं। 

बता दें कि मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी खूब चर्चित हुई थी। बिहार के रहने वाले मटुकनाथ पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। प्रोफेसर मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था। इस कैंप में विश्वविद्यालय की छात्रा जूली भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होते हुए नंबर का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। मटुकनाथ पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। 

इस प्यार के लिए मटुकनाथ ने अपनी शादी को भी दांव पर लगा दिया और नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इसके बावजूद दोनों खुलकर इश्क फरमाते रहे। इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी के चक्कर में मटुकनाथ को जेल तक जाना पड़ा। अब नये गुरूजी ने उसी ढर्रे पर चलते हुए अपनी छात्रा से शादी कर ली है।

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'