लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसा: रेल ड्राइवर के धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही है अफवाह, जानें क्या है सच

By भारती द्विवेदी | Updated: October 23, 2018 20:37 IST

गौरतलब है कि DMU ड्राइवर को लेकर एक और अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि ट्रेन ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: 19 अक्टूबर को अमृतसर में दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ था। रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोग ट्रेन के नीचे आ गए। उस हादसे में 62 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर एक अफवाह फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर ये मैसेज तेजी से फैलाया जा रहा है कि ट्रेन का चालक मुस्लिम था। उसका नाम इम्तियाज अली था और उसने जान-बूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। पहले आप सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज को देखिए:

इन सारे ही मैसेज में ये दावा किया जा रहा है कि ड्राइवर का नाम इम्तियाज था और उसने ऐसा जान-बूझकर किया है। हालांकि सच्चाई कुछ और है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ड्राइवर का नाम इम्तियाज नहीं अरविंद कुमार है। ट्रेन हादसे को लेकर ड्राइवर ने अपना जो स्टेटमेंट दिया है, उसमें उन्होंने अपना नाम अरविंद कुमार लिखा है।

अरविंद ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है कि जब उन्हें ट्रैक पर लोगों का हुजूम दिखा तो उन्होंने लगातार हॉर्न बजाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया। लेकिन तभी लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया, ट्रेन में बैठे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने फिर से ट्रेन को आगे बढ़ाने का फैसला किया। गौरतलब है कि DMU ड्राइवर को लेकर एक और अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि ट्रेन ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली है।

लोग सोशल मीडिया पर एक शख्स की फोटो शेयर कर रहे थे, जो कि रेलवे ट्रैक पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था और वहां पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन बाद में ये खबर भी महज अफवाह निकली। ट्रेन ड्राइवर फिलहाल पंजाब रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, उन्होंने इस खबर की सच्चाई जानने के लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन डायरेक्टर से बात की और उन्होंने खुदकुशी वाली खबर को फर्जी बताया।

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो