लाइव न्यूज़ :

चालान की वजह से नोएडा के 34 वर्षीय शख्स को आया हार्ट अटैक! ट्रैफिक पुलिस ने दी थी इस बात की धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2019 15:57 IST

मोटर वाहन संसोधन विधयेक-2019 एक सितंबर से लागू हो गया है। जिसके बाद से ट्रैफिक पुलिस ने देश के अलग-अगल हिस्सों में दस हजार से लेकर पचास हजार तक के चालान काटे हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के साथ बहस के दौरान गौरव अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना रविवार शाम छह बजे की है।

नोएडा के 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले एक शख्स गौरव की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। हैरानी वाली बात ये है कि शख्स को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब चालान के लिए ट्रैफिक पुलिस से बहस कर रहा है। मोटर वाहन संसोधन विधयेक-2019 के एक सितंबर से लागू होने के बाद से इसकी आलोचना हो रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में दस हजार से लेकर पचास हजार तक के चालान काटे गये हैं। 

गौरव के रिश्तेदार अंकूर शर्मा ने इंडिया टूडे बातचीत में बताया है कि ट्रैफिक पुलिस ने लाठी से गौरव के कार को मारा था। ताकी गौरव अपनी कार रोक दे। इसी की वजह से गौरव और ट्रैफिक पुलिस के बीच बहुत ज्यादा तीखी बहस हो गई। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिस वालों ने गौरव के साथ गाली-गलौज के साथ बात की थी। 

पुलिस के साथ बहस के दौरान गौरव अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मदद करने की बजाये उसको वहां बेहोश छोड़ निकल पड़े।  आस-पास खड़े लोगों ने आनन-फानन में गौरव को पास के अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गौरव के पिता मूलचंद शर्मा ने कहा कि गौरव और वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए इंदिरापुरम जा रहे थे। उसी दौरान मॉडल टाउन अंडरपास के ऊपर इंदिरापुरम साइड में खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस हुई थी। घटना रविवार शाम छह बजे की है। पिता का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उसे ज्यादा चालान काटने के लिए धमकी भी दी थी। 

टॅग्स :नॉएडामोटर व्हीकल अधिनियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी