लाइव न्यूज़ :

86 साल की महिला ने निभाया वादा, लॉटरी की जीती रकम में से आधी बेचने वालों को दी; दादी मैरियन की ईमानदारी पर सोशल मीडिया यूजर फिदा

By आजाद खान | Updated: January 9, 2022 11:23 IST

इस वीडियो को Good News Movement के एक इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया है। वीडियो के लोकेशन की भी पुष्टी अभी तक नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे86 साल की दादी मैरियन ने लौटरी में जीती हुई आधी रकम को लौटरी बेचने वाले लड़के को ही लौटा दिया।दादी के इस पैसे लौटा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर दादी के इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

क्या आपने कभी यह सुना है कि लौटरी में जितने वाली रकम लौटरी बेचने वाले को लौटा दी जाती है। जी नहीं, लेकिन ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें लौटरी खरीदने वाली एक महिला ने इनाम के आधे पैसे लौटरी बेचने वाले को वापस कर दिए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह देखने को मिला है कि कैसे एक 86 साल की महिला ने लौटरी को जीतने के बाद उसकी आधी रकम को लौटरी बेचने वाले को लौट रही है। जानकारी के मुताबिक, स्टोर पर काम कर रहे लड़के ने महिला को इस लौटरी को खरीदने को बोला था। इस पर महिला ने कहा था कि अगर वह इस लौटरी को जीत जाएगी तो उसका भी ख्याल रखेगी। महिला के इस अंदाज को देख लोग दंग रह गए और उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 86 वर्षीय दादी मैरियन को स्टोर पर काम कर रहे एक लड़के ने 500000 डालर की लौटरी को खरीदने को कहा था। दादी मैरियन ने लड़के की बात सुनकर लौटरी खरीद ली थी और कहा था कि अगर वह जीत जाती हैं तो वह उसका भी ख्याल रखेगीं। बताया जा रहा है कि महिला ने लौटरी में 300 डालर जीते थे जिसके बाद वह इस लौटरी की आधी रकम को उस लड़के को देना चाहती थी। इसके लिए दादी मैरियन ने दो गुब्बारे लिए और एक लिफाफा में 150 डालर भर कर लड़के से मिलने उसके स्टोर चली गई। स्टोर जाकर महिला ने लड़के को गुब्बारे और लिफाफा देकर अपनी जीत का दास्तान बताया। महिला के लौटरी जीतने की बात सुनकर लड़का काफी खुश हो गया और दादी मैरियन को गले से लगा लिया।

लोगों ने दादी मैरियन की खूब तारीफ की

दादी मैरियन ने जब लड़के को गुब्बारे और पैसो से भरा लिफाफा दिया तो वहां मौजूद लोगों ने भी इसका खूब स्वागत किया। लोगों ने दादी मैरियन की खूब तारिफ की और तालियां भी बजाई। यही नहीं इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर देख इसकी खूब सराहना भी की है। एक यूजर ने महिला को काफी अनमोल बताया और कहा कि वह बहुत सच्ची हैं। इस वीडियो को Good News Movement के एक इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। वहीं देखते ही देखते इस वीडियो को 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।   

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल