लाइव न्यूज़ :

वायरल: दोनों रेलवे ट्रेक के बीच सोकर इस शख्स ने कुछ ऐसे बचाई लड़की की जान, वीडियो देख दहल जाएंगे आप

By आजाद खान | Updated: February 12, 2022 16:01 IST

यह घटना भोपाल के बरखेड़ी इलाके का है जिसके बाद मोहम्मद महबूब की खूब तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स का लड़की की जान बचाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। गजरती ट्रेन के बीच रेलवे ट्रेक पर सोकर ऐसे लड़की की जान बचाई है।इस शख्स का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे पेशे से लकड़ी के मिस्त्री मोहम्मद महबूब ने अपनी जान पर खेल कर एक लड़की को बचाया है। जानकारी के मुताबिक, रेल गाड़ी के नीचे आने के बाद एक लड़की मरने ही वाली थी कि मोहम्मद महबूब ने अपने साहस और बुद्धी से उसकी जान बचाई है। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो का लिया जिसके बाद मोहम्मद महबूब की साहस आम लोगों में वायरल हो गई।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना भोपाल के बरखेड़ी इलाके का है। पास की एक जगह से काम से वापस लौटते हुए मोहम्मद महबूब अपने और साथियों के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा हो गया था और ट्रेन के गुजरने का इंतेजार करने लगा। इस बीच प्लेटफॉर्म पर पहले से अपने माता पिता के साथ मौजूद एक लड़की अचानक रेलवे ट्रेक पर गिर गई। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान हो गई और उसे बचाने को सोचने लगे। इस दौरान ट्रेन भी वहां आने लगी और लकड़ी और ट्रेन की दूरी ज्यादा नहीं थी। जब मोहम्मद महबूब को ऐसा लगा कि ट्रेन से लड़की कट जाएगी तो वह उसे बचाने के लिए रेलवे ट्रेक पर कूद गया था।

इस तरीके से लड़की की बची जान

लड़की खूद को संभाल नहीं पा रही थी और वह रेलवे ट्रेक से खुद से हट नहीं पा रही थी। जब महबूब लड़की के पास पहुंचा और उसे लगा इस बीच ट्रेन उनके पास आ गई और क्रास करने लगी। अपनी समझ का इस्तेमाल करते हुए महबूब ने उस लड़की को पकड़ा और उसे नीचे छुका दिया। इस दौरान ट्रेन उनके ऊपर से गुजरने लगा और नीचे महबूब उस लड़की को पकड़े हुए दोनों रेलवे ट्रेक के बीचे सोया पड़ा था। जब तक रेल उन ऊपर से गुजरती रही महबूब उस लड़के के साथ रेलवे ट्रेक पर सोया रहा। ट्रेन के गुजरने के बाद ही महबूब उस लड़के के साथ उठा और इस तरीके से उसने लड़की की जान बचाई है। 

महबूब के हौसले के लोग हो गए है कायल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर जगह महबूब के हौसले की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर के बीच महबूब अप फेमस भी हो गए हैं। वहीं लोग महबूब के इस वीडियो को शेयर कर ऐसा सभी को करने की कह रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबMadhya Pradeshभोपालसोशल मीडियाRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'