लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बयान को यूपी पुलिस ने ट्वीट कर किया डिलीट, न्यूज एंकर ने कहा- ऐसा करने से आपकी मंशा डिलीट नहीं हो जाती

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 12:57 IST

पुलिस द्वारा डिलीट किए ट्वीट में लिखा था, ''माननीय प्रधानमंत्री ने पुलिस पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए आज कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मी बिना किसी भेदभाव के नागरिकों की मदद करते हैं, आजादी से अब तक 33000 पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपनी शहादत दी है। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है, लोगों को पता होना चाहिए।''

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में दिए गए भाषण को लेकर यूपी पुलिस ने ट्वीट किया था।न्यूज एंकर ने यूपी पुलिस द्वारा डिलीट किए गए ट्वीट पर सवाल खड़ा किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 दिसंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान से संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था और पुलिस की तारीफ करते हुए खाकी का सम्मान करने की जन अपील की थी। पीएम मोदी ने साथ ही एक आंकड़ा अपने भाषण में शामिल किया था। उन्होंने कहा था कि आजादी से लेकर अब तक 33 हजार पुलिसकर्मियों ने अपना काम करते हुए शहादत दी है।

पीएम मोदी के बयान को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधकारिक हैंडल से ट्वीट किया था लेकिन बाद में पोस्ट डिलीट कर दी थी। यूपी पुलिस द्वारा ट्वीट डिलीट किए जाने के बाद एक हिंदी समाचार चैनल की न्यूज एंकर साक्षी जोशी ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए सवाल किया, ''ये ट्वीट डिलीट क्यों कर दिया यूपी पुलिस? ट्वीट डिलीट करने से आपकी मंशा डिलीट नहीं हो जाती। तो अगर पीएम को पुलिस पर हुई हिंसा की निंदा करने का हक है तो हमें भी पुलिस द्वारा जनता पर हुई हिंसा पर निंदा करने का उतना ही हक है।''

बता दें कि यूपी पुलिस द्वारा डिलीट किए ट्वीट में लिखा था, ''माननीय प्रधानमंत्री ने पुलिस पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए आज कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मी बिना किसी भेदभाव के नागरिकों की मदद करते हैं, आजादी से अब तक 33000 पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपनी शहादत दी है। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है, लोगों को पता होना चाहिए।''

साक्षी जोशी द्वारा सवाल किए जाने पर कई यूजर्स पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि, मामले लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)वायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी