लाइव न्यूज़ :

VIDEO: महज एक मिनट के अंदर ही सिर से 68 कोल्ड ड्रिंक बोतलें खोलकर इस शख्स ने रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 13:54 IST

1 मिनट के अंदर सिर से 68 बोतलों के ढक्कन खोलकर नेलौर में रहने वाले प्रभाकर रेड्डी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभाकर अब तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की अलग-अलग श्रेणियों के 28 रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।इस काम में सुजित कुमार और राकेश बी ने उनकी मदद की। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।

प्रभाकर रेड्डी नामक शख्स ने एक मिनट में कोल्ड ड्रिंक की 68 बोतलें को सिर से खोलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। आंध्र प्रदेश के नेलौर में रहने वाले प्रभाकर रेड्डी ने सिर्फ 60 सेकेंड में 68 बोतल के ढक्कन को खोलकर सभी को हैरान कर दिया। 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड'  ने प्रभाकर रेड्डी के वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। 

19 नवंबर को अपने ट्विटर हैंडल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर करते हुए लिखा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक मिनट में अपने सिर से सबसे ज्यादा बॉटल कैप्स खोलने की श्रेणी में प्रभाकर रेड्डी ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 1 मिनट में 68 बॉटल कैप्स खोली हैं और इस काम में सुजित कुमार और राकेश बी ने उनकी मदद की। 

प्रभाकर अब तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की अलग-अलग श्रेणियों के 28 रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। सिर से बोतल खोलने वाले इस रिकॉर्ड में प्रभाकर से पहले पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद नसीम के नाम था। मोहम्मद राशिद नसीम को पीछे छोड़ते हुए अब प्रभाकर ने एक मिनट के अंदर सबसे अधिक बार यह कारनामा कर दिखाया है।

 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभाकर बेहद तेजी के साथ बोतल की ढक्कनो को खोलते हैं। कोल्डड्रिंग की बोतलों के ढक्कन को खोलते समय उनकी मदद भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो