लाइव न्यूज़ :

अजित पवार के डिप्टी सीएम से इस्तीफा देते ही वायरल हुआ संजय राउत का डांस वीडियो, ट्विटर पर लगी मीम्स की झड़ी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2019 15:25 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें।

Open in App
ठळक मुद्दे23 नवंबर को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शिवसेना ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन के पास 165 विधायकों का समर्थन है और वह आसानी से विधानसभा में बहुमत साबित कर देगा।

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से चल रहे पावर गेम में सबसे बड़ा मोड़ आ गया है। एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने फ्लोर टेस्ट से पहले उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि देवेंद्र फड़नवीस भी 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच अजित के इस्तीफा देते ही ट्विटर पर हैशटैग "Ajit Pawar Resigns" ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ कई मीम्स बनाकर शेयर किया जा रहा है। शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

हैशटैग "Ajit Pawar Resigns" के साथ कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ शिवसेना नेता संजय राउत का भी एक मीम वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें संजय राउत डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा जा रहा है कि, अजित पवार के इस्तीफे के बाद देखिए संजय राउत कैसे डांस कर जश्न मना रहे हैं। 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 27 नवंबर को होगा बहुमत परीक्षण

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्य बुधवार को ही शपथ ग्रहण करें।

टॅग्स :अजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनामहाराष्ट्रसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?