लाइव न्यूज़ :

नक्सली हमले, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच कैमरामैन ने मां के लिए बनाया वीडियो, बोला- 'मम्मी मौत सामने है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 1, 2018 07:54 IST

लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में भी डीडी न्यूज के कैमरापर्सन  मोर मुकुट शर्मा ने नक्सलियों के रूप में मौत को सामने से देखते हुए भी कैमरा बंद नहीं किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ से गोलियां बरस रही हैं। 

Open in App

''मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं । इस हमले में मेरी मौत हो सकती है...लेकिन इसका मुझे कोई डर नहीं है ।'' ये लाइन डीडी न्यूज के उस सहायक कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा(35) ने लिखी है, जो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को नक्सली हमले के वक्त वहां मौजूद था। मोर मुकुट शर्मा ने यह मार्मिक संदेश गड्ढे में लेट कर रिकार्ड किया है। उनका चेहरा टीवी कैमरे के लेंस से कुछ इंच की दूरी पर था। नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान वहां और उनके आसपास जो कुछ भी हो रहा था, वह कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था।

मम्मी मैं आपको बहुत प्यार करता हूं

 मोर मुकुट शर्मा का मौत को सामने देखकर माँ के लिए रिकॉर्ड किया गया संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को डीडी न्यूज ने अपने अधिकारिक ट्विटर पेज पर शेयर किया है। लेट कर शर्मा ने अपनी मां के लिए अंतिम संदेश में कहा, ''यहां नक्सली हमला हो गया है। हम दंतेवाड़ा में हैं, आए थे इलेक्शन कवरेज पर। एक रास्ते से जा रहे थे, आर्मी भी हमारे साथ थी और नक्सलियों ने अचानक घेर लिया है, नक्सलियों ने, हमला कर रहे हैं, ‘मम्मी अगर मैं जीवित बचा तो गनीमत है । मम्मी मैं आपको बहुत प्यार करता हूं । हो सकता है इस हमले में मैं मारा जाऊं । परिस्थिति ठीक नहीं है । पता नहीं क्यों, मौत को सामने देखते हुए डर नहीं लग रहा है। छह-सात जवान है साथ में चारों तरफ से घेर लिए गए हैं'' इस वीडियो को सुनते हुए हर सेकेंड गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज आ रही है। 

मौत को सामने से देख कर भी नहीं बंद किया  डीडी न्यूज के कैमरापर्सन ने कैमरा

लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में भी डीडी न्यूज के कैमरापर्सन  मोर मुकुट शर्मा ने नक्सलियों के रूप में मौत को सामने से देखते हुए भी कैमरा बंद नहीं किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ से गोलियां बरस रही हैं। 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में डीडी न्यूज के सहायक कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा और पत्रकार धीरज कुमार बच गए, लेकिन उनके साथी कैमरामैन अच्युतानंदन साहू की मौत हो गयी डीडी न्यूज के कर्मी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए नयी दिल्ली से राज्य के दौरे पर गए थे । उन लोगों को राज्य की राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर नीलावया गांव में जाना था। पुलिस के अनुसार मीडिया टीम नीलावया गांव के लोगों से बातचीत करना चाहती थी जिन्होंने पिछले 20 साल में कभी वोट नहीं किया । इस वीडियो में कुमार को कहते हुए सुना गया कि साहू सुबह लगभग दस बजे विजुअल्स रिकार्ड कर रहा था, अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा और खून बहने लगा ।कुमार ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि सड़क के बायीं तरफ जंगल में से जबरदस्त गोलीबारी शुरू हो गयी है । कुमार ने सड़क पर गोता लगाया और लुढ़क कर सड़क के किनारे बने गड्ढे में चले गए । शर्मा भी उनकी तरफ रेंगने लगे। इस हमले में साहू की मौत हो गयी । इसमें दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए जिनमें उप निरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह और सहायक कांस्टेबल मंगलू शामिल हैं। दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जिनमें एक ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी